फगवाड़ा में कोरोना का बड़ा धमाका, 23 स्कूली बच्चों सहित 48 कोरोना पाज़िटिव

by | Mar 1, 2021 | Education

Mar 1, 2021 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में एक बार दोबारा से कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में दोबारा से कोरोना दानव की दहशत बननी बरकरार हो गई है।

 

सोमवार को जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर में कोरोना का एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसके चलते फगवाड़ा के दो स्कूलों के 23 विद्धार्थियों सहित 48 लोगों की रिर्पोट कोरोना पाज़िटिव आई है। एक दिन में इतने मामले सामने आने के बाद फगवाड़ा के लोगों में डर सा माहौल बन गया है कारण कि जब कोरोना लहर की पंजाब में शुरूआत हुई थी उस समय भी फगवाड़ा में इतने मामले एक साथ नही आए थे।

 सोमवार को जो फगवाड़ा में कोरोना मामले आए है वो फगवाड़ा के चक्क हकीम, बाबा गघिया, संतोखपुरा, न्यू माडल टाऊन, पलाही गेट, मेहली गेट, हरदासपुरा, भगतपुरा, मानव नगर इत्यादि ईलाकों से संबंधित है।

 

एक मशहूर होटल में काम करने वाले और एक डाक्टर के परिवारिक सदस्यों को भी हुआ कोरोना

सोमवार को फगवाड़ा में आए कोरोना पाजिटिव मामलों में बीते दिनी कोरोना पाज़िटिव आए एक मशहूर डाक्टर के दो परिवारिक सदस्य भी मौज़ूद है वहीं इसके साथ ही फगवाड़ा की शान कहे ज़ाने वाले एक मशहूर होटल में काम करने वाले व्यक्ति की रिर्पोट भी कोरोना पाज़िटिव आई है।

 

मामले में बढ़ रहे लेकिन लोग और प्रशासन बेपरवाह

 

बेशक की फगवाड़ा में कोरोना पाज़िटिव मामले बढ़ रहे हो लेकिन प्रशासन और लोग खुद भी अभी भी बेपरवाह से नज़र आ रहे है। कारण कि लोग खुद भी मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन सही तरीके से नही कर रहे है। 1 मार्च से बेशक की पंजाब सरकार ने नई गाईडलाईन ज़ारी कर मास्क के लिए सख्ती बढ़ाई है लेकिन फिर भी सोमवार को देखा जा रहा था कि फगवाड़ा के बाज़ारों में लोग ज्यादातर बिना मास्क के ही घूम रहे थे जिन पर प्रशासन भी मेहरबान ही दिखाई दे रहा था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch