
अपनी मांगों को लेकर और धान की लिफ्टिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से फगवाड़ा के शुगर मिल चौंक में बैठ धरना प्रर्दशन कर रहे किसानों ने बीती शाम एक बड़ा ऐलान कर दिया है। भारती किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मंजीत राए ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से वो लोग अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रहे है।
लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकल रहा है। जिसके चलते वो 26 अक्तूबर यानि कि आज़ शनिवार को उनकी जत्थेबंदी द्वारा पूरी तरह से हाईवे बंद किया जाएगा। जिसको लेकर पंजाब के के चार स्थानों पर आज़ धरना प्रर्दशन किया जाएगा और हाईवे को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा।
गौर हो कि इस से पहले जो धरना प्रर्दशन चल रहा है किसानों का उस में लिंक रोड के माध्यम से ट्रैफिक को चलाया ज़ा रहा है लेकिन आज़ से किसान जत्थेबंदियों द्वारा उसको भी पूर्ण रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते अब फगवाड़ा शहर से निकलने वालों को और आस पास के ईलाकों से फगवाड़ा शहर में आने ज़ाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।








