परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, तारीख में हुआ बदलाव

by | Jan 1, 2025 | States

Jan 1, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (पी. एस. एस. एस.बी.) की 19 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेट काऊंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग, पंजाब (एस. सी. ई.आर.टी.) ने सत्र 2024-25  के लिए नैशनल मीन्स कम मैरिट स्कॉलरशिप (एन.एम.एम.एस.) और पंजाब स्टेट टैलेंट सर्च परीक्षा (पी.एस.टी.एस.ई.) की तिथियों में बदलाव कर दिया है।

ये परीक्षाएं जो पहले 19 जनवरी को आयोजित की जानी थीं, अब 2 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। इस बदलाव से प्रभावित परीक्षाओं  में कक्षा 8वीं के लिए एन.एम.एम.एस. और पी. एस. टी.एस.ई. तथा कक्षा 10वीं के लिए पी. एस. टी.एस.ई. शामिल हैं। एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा यह फैसला पी.एस.एस.एस.बी. की परीक्षा और छात्रों के टकराव से बचने के लिए लिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रखने और छात्रों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए यह बदलाव अनिवार्य माना गया है।

एस.सी.ई.आर.टी. ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें। परीक्षा से संबंधित सभी अन्य विवरण पहले की तरह ही मान्य रहेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब में निजी स्कूलों पर सख्ती: अब सालाना 5% से ज्यादा फीस बढ़ाने पर लगेगी रोक, अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के कोई भी निजी स्कूल अब एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सरकार के अनुसार, जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान 15...

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

CM भगवंत मान का किसानों के लिए ऐतिहासिक ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लोन सीमा में बड़ा इजाफा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की है। 26 साल पुराने KCC ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने, ब्याज का बोझ...

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

मजीठा में लगे बिक्रम मजीठिया के ‘लापता’ पोस्टर, पंजाब की सियासत में मचा बवाल

पंजाब की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia के ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं...

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

AAP को मिला खेल जगत का बड़ा समर्थन, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार किंदा बिहारीपुरिया पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई नामी खिलाड़ी, खेल हस्तियां और युवा नेता पार्टी में शामिल हो गए। कबड्डी जगत में ‘चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया...

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर के कलानौर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, चेहरा ढककर आया युवक फरार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के कलानौर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल पर कथित तौर पर ग्रेनेड हमला किए जाने की सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। प्राप्त...

Get In Touch
close slider

Get In Touch