पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी पर फिर भड़के चौधरी, वायरल वीडियो पर किया कटाक्ष

by | May 12, 2024 | Political

May 12, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

बेशक की मरहूम सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी भाज़पा में चली गई है और उनके बेटे को कांग्रेस द्वारा संस्पैंड कर दिया गया है लेकिन बावजूद इसके इन लोगों में बड़ी हुई शब्दी तलखी शांत होने का नाम नहीं ले रही है।

 

शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरनजीत चन्नी की बीबी जागीर कौर के साथ मज़ाक करते की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसको लेकर कांग्रेस से संस्पैंड फिल्लौर के विधायक बिक्रमजीत चौधरी ने एक बार फिर से चन्नी को आढ़े हाथों लिया है।

 

फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने जालंधर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर के साथ व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब चन्नी को सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए तलब करें और उचित सजा दें।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार को भी पत्र लिखेंगे।

जालंधर के जिला प्रशासनिक परिसर में चन्नी की बीबी जगीर कौर से मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया है। बीबी जगीर कौर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र सिंह केपी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं थीं। इसको लेकर लोगों में काफी नाराज़गी पाई जा रही है।

चन्नी के व्यवहार की निंदा करते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि बीबी जगीर कौर एक अमृतधारी सिख महिला हैं, जिन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष के रूप में तीन बार पंथ की सेवा की है और श्री अकाल तख्त साहिब को चन्नी को उनके सार्वजनिक दुर्व्यवहार के लिए ‘तन्खाहिया’ घोषित करना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने धार्मिक भावनाओं और एक महिला के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए और धारा 354ए के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग से भी इस संबंध में स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी चन्नी को पंजाब के दलित चेहरे के रूप में पेश कर रही है, लेकिन बार-बार दुर्व्यवहार के कारण वह वास्तव में दलित समुदाय पर कलंक बन गए हैं।

फिल्लौर विधायक ने कांग्रेस नेतृत्व को फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और चन्नी द्वारा वर्षों से लगातार किए जा रहे दुर्व्यवहार को स्वीकार करना चाहिए। चन्नी के इस व्यव्हार से पूरे सिख जगत में भारी रोष है। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए शर्म की बात है कि चन्नी ने बिना किसी की परवाह किए वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस तरह का दुर्व्यवहार किया।

 

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह परियोजना राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक मार्ग...

पंजाब में सिंचाई को लेकर बड़ा फैसला: नहरों में रिकॉर्ड पानी, किसानों को ट्यूबवेल छोड़ने की अपील—CM भगवंत मान

पंजाब में सिंचाई को लेकर बड़ा फैसला: नहरों में रिकॉर्ड पानी, किसानों को ट्यूबवेल छोड़ने की अपील—CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्य में टिकाऊ खेती और जल संरक्षण को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया है। अपने पैतृक गांव सतौज के दौरे के दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जा चुका...

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब सैलानियों से भरा एक क्रूज बर्गी डैम में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और खमरिया टापू के पास नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से...

BJP में शामिल होने के बाद MP राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई, ट्राइडेंट फैक्ट्री पर PPCB का छापा

BJP में शामिल होने के बाद MP राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई, ट्राइडेंट फैक्ट्री पर PPCB का छापा

पंजाब में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई हुई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने उनके ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित औद्योगिक परिसर पर...

AAP पूरी तरह एकजुट, भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ का मिलेगा जवाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

AAP पूरी तरह एकजुट, भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ का मिलेगा जवाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब की सियासत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकजुटता का बड़ा संदेश दिया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह मजबूत और संगठित है। मुलाकात के बाद संधवां ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch