पंजाब उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत ने ‘‘आप’’ सरकार में जनता के अटूट विश्वास पर लगाई मुहर- संजय सिंह

by | Jul 14, 2024 | Political

Jul 14, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

 

पंजाब की जनता ने जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर अपनी मुहर लगा दी है। ‘‘आप’’ के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि हमारे प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से शीतल अंगुराल को जिताया था, लेकिन वो धोखा देकर भाजपा में चले गए और अब उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल के काम की राजनीति पर मोहर लगाई है और भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। इस जीत ने यह भी साबित किया है कि अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान पर पंजाब की जनता का भरोसा कायम है और उनके काम से बेहद खुश है।

देश भर में इंडिया गठबंधन की लगभग एकतरफा हुई जीत ने बता दिया कि अब भाजपा के जुमले नहीं चलने वाले- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पंजाब के जालंधर बेस्ट उपचुनाव का भी परिणाम आया है। लगभग 38 हजार मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत चुनाव जीत गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात प्रचार करके चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी के संगठन की यही खूबसूरती है कि सभी लोग मिलकर अपने लक्ष्य के लिए काम करते हैं। लोकसभा चुनाव का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं रहा, लेकिन पंजाब के जालंधर वेस्ट के उपचुनाव ने साबित कर दिया कि राज्य सरकार के प्रति पंजाब के लोगों की पूरी आस्था और विश्वास अटूट है। यह परिणाम इस बात को साबित करता है। संजय सिंह ने कहा कि अगर पूरे देश में इंडिया गठबंधन की बात करें, तो इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबरें हैं। इंडिया लगभग एकतरफा इस चुनाव में जीत रहा है। इसलिए भाजपा को यह बात समझ लेना चाहिए कि सिर्फ कोरे वादे और झूठे जुमलों से काम चलने वाला नहीं है। भाजपा को किसानों, नौजवानों के लिए कुछ करके दिखाना होगा। अग्निवीर जैसी योजना को खत्म करके पुरानी सेना की भर्ती बहाल करनी होगी। 

जो भी ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में गया, उसका हस्र देश के सामने है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी और उत्साह जनक बात यह है कि आम आदमी पार्टी को ईश्वर का वरदान मिला है। जो पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। अब तक का इतिहास यही दिखाता है कि जो भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में गया, उसका क्या हस्र हुआ, यह पूरे देश के सामने है। पंजाब के उपचुनाव में हमारे विधायक, सांसद, मंत्री और अन्य साथियों के लिए एक बड़ा संदेश भी छिपा है। हम यह नहीं कहते हैं कि हमारे अंदर सिर्फ अच्छाइयां ही हैं। हमारे अंदर भी कुछ कमियां होंगी। अगर कुछ बात है तो हमें आपस में बैठ कर संवाद करना चाहिए। एक-दूसरे से मतभेद है तो उसे दूर कीजिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के परिवार के अंदर ही रहिए। इस परिवार के बाहर जाएंगे तो कोई इज्जत नहीं मिलेगी। 

जालंधर से सांसद रहे रिंकू ने भी ‘‘आप’’ को धोखा दिया और वो लोकसभा चुनाव हार गए- संजय सिंह

उन्होंने जालंधर से ‘‘आप’’ के सांसद रहे रिंकू का उदाहरण देते हुए कहा कि रिंकू को हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत करके जिताया था। हम लोगों ने छोटा भाई मान कर उसको बहुत समझाया, लेकिन वो भाजपा में चला गया और लोकसभा का चुनाव हार गया। इसके अलावा, जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत की बदौलत जीते थे। लेकिन शीतल ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में चले गए। इसी वजह से जालंधर वेस्ट का उपचुनाव हुआ और ‘‘आप’’ के प्रत्याशी मोहिंदर भगत 38 हजार वोटों से जीत गए। भाजपा में जाने के बाद रिंकू और शीतल दोनों ही हार गए। इन दोनों से शिक्षा मिलती है कि ‘‘आप’’ को धोखा देंगे तो राजनीति खत्म हो जाएगी। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बड़ी निष्ठा और मेहनत के साथ किसी के साथ जुड़ता है, उसको किसी तरह से ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है। अगर पार्टी मुसीबत में हो तो उसको धोखा देना ठीक नही है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव का बड़ा संदेश है कि अगर पार्टी मुसीबत में हो तो उसके साथ मजबूती से खड़ा रहिए। अगर पार्टी को छोड़कर जाएंगे तो आपको हार का मुंह देखना होगा।

जालंधर वेस्ट की जीत ‘‘आप’’ को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वालों के लिए एक संदेश है- डॉ. संदीप पाठक

जालंघर वेस्ट सीट पर ‘‘आप’’ की जीत पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता आज भी आम आदमी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के कामों पर भरोसा करती है। यह विशाल बहुमत इस बात का संकेत है कि पंजाब में जो काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उसकी सराहना जनता कर रही है। जिस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति को पूरे देश में लेकर जा रहे हैं यह जीत उस काम की राजनीति पर मोहर लगाती है। साथ ही, यह जीत उन लोगों के लिए संदेश है, जो पैसा या पॉवर के लिए ‘‘आप’’ को छोड़ कर चले गए। जालंधर से ‘‘आप’’ के निशान पर जो लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीते थे, वह भाजपा में चले गए। उन्होंने जनता के मतों का अपमान किया। जो जनता के बहुमत के साथ गद्दारी करता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती। जनता ऐसे व्यक्ति को दोबारा प्यार या आशीर्वाद नहीं देती। जो लोग छोटे से फायदे के लिए एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपना राजनीतिक करियर बर्बाद मत कीजिए। 

अरविंद केजरीवाल को रोक पाना अब भाजपा के लिए नामुमकिन है- डॉ. संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जो लोग एजेंसियों के डर, पैसा, पावर या किसी अन्य परिस्थिति में पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, उनको अपने धर्म पर अड़े रहना चाहिए। परेशानी में ही एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। संकट की घड़ी आने पर जो लोग भाग जाते हैं, ऐसे लोगों को जनता नकार देती है। हमें चट्टान के जैसे भाजपा के सामने खड़े रहना है। हमें संघर्ष करना है। केजरीवाल जी जेल के अंदर रहकर इनको 400 से 240 पर लेकर आ गए हैं। अगर उनको ज्यादा दिन तक जेल के अंदर रखा गया तो यह स्पष्ट दिख रहा है कि अब भाजपा को 40 सीटों पर आने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी व्यवस्थागत परिवर्तन लाने की कोशिश कर रही है। 75 सालों में जो काम नहीं हुए उन कामों को आम आदमी पार्टी कर रही है। भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर कमजोर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। अरविंद केजरीवाल की जड़ें अब बहुत अंदर तक जा चुकी हैं। आप इस तरह से अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकते। 

स्वराज की बातें करने वाली भाजपा अब गुंडागर्दी और तानाशाही पर उतर आई है- डॉ. संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसको मानते हुए भाजपा को देश हित में कार्य करने चाहिए। यह गुंडागर्दी और घटिया राजनीति भाजपा को बंद करनी चाहिए। इस देश के इतिहास और संस्कृति को अगर आप उठाकर देखेंगे तो कोई भी ऐसी पार्टी जिसने द्वेष, गुंडागर्दी और तानाशाही जैसे हथियारों का जब भी इस्तेमाल किया है, वह ज्यादा समय तक चल नहीं पाया है। भाजपा के लिए अभी भी समय है कि वह इस बात को समझे और गंदी राजनीति से बाज आए। जब भाजपा की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त आडवाणी जी और अटल बिहारी वाजपेई जी स्वराज की बात करते थे। आज इनकी स्वराज की बातें गुंडागर्दी और तानाशाही में बदल चुकी हैं। आज यह सिर्फ रात दिन जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त के साथ सरकार बनाने और गिराने में लगे हुए हैं। जब आप भारत जैसे विशाल और महान देश का नेतृत्व कर रहे हों तो इस तरह की चोरी आपको शोभा नहीं देती। आपको अपनी सोच में किसी भी कीमत पर परिवर्तन लाना ही पड़ेगा। आज सवाल हार और जीत का नहीं है, आज सवाल देश का है। 

जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है- डॉ. संदीप पाठक

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लेकर हर न्यायालय में स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। किसी भी मामले में अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं। इसके बावजूद उनको जबरदस्ती जेल के अंदर बंद कर रखा है। जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। आपको क्या लगता है कि आप जबरदस्ती करके अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर रखकर चुनाव जीत लोगे? आपको क्या लगता है कि आप पैसे, पावर और धमकी के दम पर हमारे नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा लोगे? ऐसा कभी नहीं होगा। इन सभी चीजों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता सही समय आने पर जवाब देती है। जालंधर समेत 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार हुई है। इस उपचुनाव से यह भी साबित हो गया है कि आप गुंडागर्दी, दादागिरी और तानाशाही के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर जनता के द्वारा करारा तमाचा है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल, धार्मिक महत्व और राशियों पर प्रभाव

3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल, धार्मिक महत्व और राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। यह ग्रहण भारत में ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रमा के उदय के समय ही ग्रहण की अवस्था नजर आएगी। धार्मिक और ज्योतिषीय...

Get In Touch
close slider

Get In Touch