पंजाब सरकार में रिश्वतखोर अफसरों की शामत, अब इन अधिकारियों पर गिरी गाज़

by | Nov 21, 2024 | Crime

Nov 21, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार-विरोधी शून्य-सहनशीलता नीति के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर के नहरी विभाग के एसडीओ गुलाब सिंह और कृषि विभाग के सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह के खिलाफ 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में ये दोनों हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के दौरान क्रमशः रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तैनात थे। इन्होंने एक सरपंच उम्मीदवार से यह रिश्वत ली थी।
मुख्य आरोपी एसडीओ गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, और विजीलेंस ब्यूरो की टीमें दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज जानकारी दी कि यह मामला फिरोजपुर जिले के ब्लॉक घल खुर्द के गांव माना सिंह वाला के किसान गुरप्रीत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद सामने आया। शिकायत के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने पंचायत चुनाव-2024 में सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान यह पता चला कि घल खुर्द ब्लॉक में रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त एसडीओ गुलाब सिंह ने 4 अक्टूबर 2024 को कृषि सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी और प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, 5 अक्टूबर 2024 को, गुलाब सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से बागी रोड, फिरोजपुर के पास एक पेट्रोल पंप पर 5 लाख रुपए और ले लिए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत देने के बावजूद उसके सरपंची के नामांकन पत्र 6 अक्टूबर 2024 को रद्द कर दिए गए। बाद में, सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने एसडीओ गुलाब सिंह से पैसे वापस करने के संबंध में बातचीत की, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और शिकायतकर्ता को भेज दिया। शिकायतकर्ता ने यह रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंपी। प्रवक्ता ने बताया कि रिकॉर्डिंग में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी गुलाब सिंह और दविंदर सिंह ने मिलकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने की साजिश रची थी।
उन्होंने कहा कि इस जांच के आधार पर, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस थाने, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी एसडीओ गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की ओर जांच जारी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch