
पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब में लगातार गैंगस्टरों पर कारवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है तांकि पंजाब का माहौल शांतिमय बना रह सके।
कारवाई की इस लड़ी के चलते ही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स(AGTF) ने राजस्थान पुलिस व बठिंडा पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया। जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के 3 सहयोगियों को हथियारों समेत काबू किया है। वहीं आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।
बताया जा रहा है कि काबू किए गए आरोपियों का क्रमिनल बैकग्राउंड है और वह विदेश में बैठे हैंडलर के कहने पर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।








