पंजाब में सोमवार को कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, इतने लोगों की हुई मौत तो रिकार्ड तोड़ पाज़िटिव मामले

by | Aug 17, 2020 | States

Aug 17, 2020 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में सोमवार को कोरोना ने अपने कोरोना काल से चले आ रहे पंजाब के सभी रिकार्डों को तोड़ दिया है, सोमवार को जारी सेहत विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इस 24 घंटे में पंजाब में 51 कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की मौत हुई है जिसके साथ ही 1492 नए पाज़िटिव मामले भी सामने आए है।

गौर हो कि पंजाब में 51 मौतों के बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या  862 के पार कर गई और 38 मरीज अभी गंभीर हालत में हैं।

बुलेटिन के अनुसार मरने वालों में सबसे अधिक मरीज लुधियाना जिले से हैं तथा पॉजिटिव मामले भी सबसे अधिक लुधियाना से हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना विस्फोट के तहत सर्वाधिक 1492 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ पाजिटिव मामले बढ़कर 32695 तथा सक्रिय 11653 मरीज हो गए हैं।

 

गौर हो कि पंजाब में इतनी संख्या में बड़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चिंतित नज़र आ रहे है, जिसके चलते उन्होंने पंजाब के तीन जिलों जिनमें जालंधर, लुधियाना और पटियाला शामिल है में शनिवार को भी दुकानें और शापिंग माल बंद रखने के आदेश ज़ारी किए है, वहीं पंजाब में बाकी दिनों में रेस्टोरेंट और शराब की दुकानें 8:30 बजें बंद कर देने के आदेश ज़ारी किए है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch