पंजाब में NOC और Dope Test को लेकर बड़ी खबर

by | Jan 18, 2025 | States

Jan 18, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाला माफिया किस तरह बड़े स्तर पर सक्रिय है उसका प्रमाण पहले रैवेन्यू विभाग में सामने आ चुकी फर्जी एन.ओ.सी. और अब आर्म लाइसैंस के साथ अनिवार्य फर्जी डोप टैस्ट के रूप में सामने आया है। इसके बाद अब कमिश्नरेट पुलिस के निशाने पर फर्जी मोहरें और डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले माफिया आ गया है।

 

ए.सी.पी. लाइसैंस राजेश शर्मा द्वारा जिस आर्म लाइसैंसधारी फ्लावर एन्क्लेव के चरणजीत सिंह पर फर्जी डोप टैस्ट की मदद से लाइसैंस रिन्यू करवाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है, उसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की जब आरोपी द्वारा खुद आने की जगह बार-बार फाइल के लिए किसी और को उनके दफ्तर पर भेजा जाता रहा तो उन्हें इस पर शक हुआ और जब उन्होंने गहनता से उसकी फाइल की जांच की तो वो हैरान रह गए न सिर्फ चरणजीत सिंह हैंडीकैप्ड है बल्कि हार बार डोप टैस्ट में उसकी लंबाई अलग-अलग लिखी हुई थी।

 

इतना ही नहीं लाइसैंस बनवाते समय पहले उसकी उम्र 16 जुलाई 1969 और दूसरी बार उसकी उम्र 5 जुलाई 1969 अंकित थी, जबकि पहले उसके शरीर की लंबाई 5 फीट 9 इंच और दूसरी बार लंबाई 5 फीट 8 इंच बताई थी।
ए.सी.पी. शर्मा ने बताया की अलग अलग-समय में लाइसैंस रिन्यू करवाने के लिए बनवाए मैडीकल टैस्ट में जन्म तारीख और शरीर की लंबाई में बार-बार अंतर दर्ज होने और शहर के एड्रैस पर रहने वाले शख्स द्वारा सिविल हॉस्पिटल (लुधियाना) की जगह रायकोट हॉस्पिटल में जाकर डोप टैस्ट बनवाने के कारण जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने इस संबंधी सिविल सर्जन को पत्र लिखा। इन्होंने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि उक्त शख्स ने न तो रायकोट अस्पताल सितंबर 2020 और अप्रैल 2023 दौरान न तो ओ.पी.डी. स्लिप कटवाई थी और नहीं डोप टैस्ट की फीस अदा की थी जिससे साफ है की दोनों डोप टैस्ट फर्जी है। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। उधर सरकार और प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती शहर में सक्रिय फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाला माफिया बन चूका है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch