
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से सामने आ रही है। जहां पर एक निहंग सिंह द्वारा एक युवक को बेरहमी से काट कर उस का कत्ल कर दिया गया है। मृत्क युवक की पहचान मलकीत सिंह के तौर पर हुई है तो वहीं आरोपी निहंग सिंह की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी निहंग की युवक से कोई पुरानी रंजिश थी जिसके चलते उसने हमला किया। इससे पहले भी वह उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। मिली जानकारी के मुताबिक जब निहंग घर में घुसा तो उस समय युवक घर में अकेला था। जिसको अकेला देख सुखदेव ने युवक पर तलवारों से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।








