पंजाब में बन सकती है नई Exice Policy , हो सकते है यह बड़े बदलाव

by | Feb 14, 2025 | States

Feb 14, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई जा रही नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर ठेकेदारों से मीटिंगों का दौर शुरू हो चुका है। पिछली पॉलिसी से सरकार ने 10,145.95 करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाया था व इस बार विभाग द्वारा 11,000 करोड़ रुपए जुटाने पर फोकस किया जा रहा है, जोकि अब तक का सबसे अधिक संभावित लक्ष्य रहेगा।

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले पॉलिसी की घोषणा कर दी जाएगी जिसके चलते इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। 2025-26 की एक्साइज पॉलिसी पर विचार-चर्चा के लिए चंडीगढ़ में लगातार अहम मीटिंगें हो रही हैं जिसमें विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। ठेकों पर ग्रुपों को बिक्रीलाइसैंस एल-2/एल-14एकी ताजा अलाटमैंट ड्रा द्वारा होगी या इसके लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे, इस पर भी विचार चल रहा है। पिछली बार सरकार ने ड्रा के जरिए ग्रुपों की अलाटमैंट की थी। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिसी के अंतर्गत शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। वहीं, लाइसैंसों के लिए ग्रुप का साइज रणनीतिक तौर पर कम करने व बढ़ाने पर विचार चल रहा है, और प्रक्रिया को उचित बनाने के लिए एक अनुकूल लाइसैंस फीस की शुरूआत की जा रही है।

पिछले वर्ष ग्रुपों का आकार घटाते 15 प्रतिशत कम या अधिक के अंतर के साथ 35 करोड़ रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि एडजस्टेबल लाइसेंस फीस रुपए की दर से वसूली पर फोकस है। परचून आई. एम.एफ. एल./आई.एफ.एल. के पास जारी करने के लिए 200 रुपए प्रति प्रूफ लीटर और परचून बीयर के पास जारी करते समय 50 रुपए प्रति बल्क लीटर लाइसेंस फीस के दामों को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। पिछली बार की पॉलिसी में शराब के ग्रुपों को 152 से बढ़कर 236 किया गया था, इस बार ग्रुपों  की संख्या में फेरबदल होने का अनुमान कम ही नजर आ रहा है। हो सकता है कि इसमें हल्की-फुलकी बढ़ौतरी की जाए लेकिन ग्रुप संख्या में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों के सुझावों के बाद इसकी संख्या निर्धारित की जाएगी।

ठेके खत्म होने तक शराब की सही बिक्री संबंधी जारी हुई हिदायतें
विभाग द्वारा एक्साइज पॉलिसी की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिसके लिए ठेकेदारों के साथ मीटिंग करके उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसमें ग्रुप के अन्तर्गत आने वाले ठेकों की संख्या जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। वहीं ठेकेदारों के साथ पंजाब भर में चल रही मीटिंगों में ठेके खत्म होने तक शराब की बिक्री को नियमों के मुताबिक करने की हिदायतें दी गई हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch