
इस समय की बढ़ी ख़बर पंजाब के जालंधर इलाके से है जहां पर डियूटी पर तैनात दो पुलिस अधिकारियों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, हालांकि यह कत्ल है या कोई और वजह इस बारे में फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 पुलिसकर्मियों के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि रात 7.55 बजे स्टेशन पर उन्होंने देखा कि रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के कमरे के पास एक पुलिस अधिकारी का शव पड़ा है। आगे एक और शव पड़ा था। इसकी सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई।
इसके बाद आदमपुर पुलिस तथा रेलवे पुलिस स्टेशन पर पहुंची। जी. आर. पी. ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में पता चला कि ये दोनों पुलिसकर्मी हैं जो होशियारपुर में ड्यूटी पर थे। उनकी पहचान ए.एस. आई. प्रीतम दास और ए. एस. आई. जीवन लाल के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार आज वे 2 आरोपियों को होशियारपुर से जालंधर अदालत में पेश करने के बाद वापस जा रहे थे।








