पंजाब में असले के शौकिन लाइसेंस धारक दो ही हथियार रख सकेंगे

by | Jun 26, 2020 | Education

Jun 26, 2020 | Education

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में अब लाइसेंस धारक अपने पास केवल दो ही हथियार रख सकता है। इससे पहले तीन हथियार रखने की अनुमति थी। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के आर्म्स (संशोधन) एक्ट 2019 को राज्य में प्रभावी कर दिया है। इसी के तहत पंजाब में इसमें संशोधन किया गया है। अब नया नियम लागू होने के बाद पंजाब में सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पास रखे 2 से अधिक हथियारों को 13 दिसंबर, 2020 तक अधिकृत हथियार डीलर के पास जमा करवाएं।

इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति किसी पुलिस कर्मचारी या सेना के जवान से जबरन हथियार छीनने की कोशिश करता है तो उसे 10 साल कैद से लेकर उम्रकैद तक की सजा और जुर्माना भुगतना होगा। पुलिस या सेना से हथियार छीनने की कोशिश करने वाले को अब कम से कम 10 साल की कैद और अधिकतम उम्रकैद हो सकती है। इससे पहले यह सजा 3 से 7 साल तक थी। अपराधी को कैद के साथ जुर्माना भी भुगतना होगा।

 

शादी विवाह समारोह में फायरिंग पर दो साल कैद

अब अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान, भीड़, धार्मिक स्थान, विवाह व अन्य समारोहों के मौके पर (सेलिब्रेशन) फायरिंग करता है तो उसे कम से कम दो साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना होगा।

 

पंजाब में शस्त्र लाइसेंस की मियाद तीन साल से बढ़ाकर पांच साल की

पंजाब में संशोधित एक्ट के सेक्शन 3 के तहत शस्त्र लाइसेंस की मियाद को तीन से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है। इसके साथ ही नए और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की अवधि भी अब पांच साल होगी। लाइसेंस धारक को अपना लाइसेंस और उस पर दर्ज हथियार व कारतूस संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी के समक्ष तस्दीक के लिए पेश करने होंगे।

 

इसके अलावा सेक्शन 25 के सब सेक्शन 6 के तहत ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट के लिए नई सजाएं तय की गई हैं। अगर ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट के सदस्य यहां उनसे संबंधित किसी व्यक्ति से गैर लाइसेंसी हथियार बरामद किए जाते हैं या अवैध हथियार ले जाते हुए वह पकड़ा जाता है तो उसके लिए कम से कम 10 साल या अधिकतम उम्रकैद की सजा जुर्माने सहित होगी।

 

सब सेक्शन 7 के तहत अवैध हथियार बनाने, खरीदने, बेचने, बदलने, रिपेयर करने के मामले में अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे भी कम से कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा जुर्माने सहित होगी। यही सजा हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर भी लागू होगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch