पंजाब के निज़ी और प्लेवे स्कूलों के लिए ज़ारी हुआ यह नोटिफिकेशन

by | Jan 4, 2025 | Education

Jan 4, 2025 | Education

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार द्वारा बच्चों की शुरूआती देखभाल व शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं/प्राइवेट स्कूलों को रजिस्टर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पड़ते समूह प्राईवेट स्कूलों के प्री-प्राथमिक विंग और प्राईवेट प्ले वे स्कूलों की रजिस्ट्रेशन अनिवार्य की गई है। यह जानकारी देते डिप्टी कमिशनर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि बच्चों के सर्वपक्षिय विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा यह फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में 3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए ई.सी.सी.ई. (अरली चाईलडहुड्ड केयर एंड एजुकेशन) के क्षेत्र में कम रही संस्थाओं की सामाजिक सुरक्षा और स्त्री व बाल विकास विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बनाने के लिए जिला प्रोग्राम अफसर के दफ्तर या सम्बन्धित ब्लाक के सी.डी.पी.ओ. दफ्तर के साथ तालमेल करके फार्म नंबर-1 प्राप्त किया जा सकता है।

डॉ. सोना थिंद ने कहा कि यदि रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित कोई मुश्किल पेश आती है तो जिला प्रोग्राम अफसर या सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ. से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जारी किए नोटिफिकेशन अनुसार प्रत्येक प्ले वे स्कूल को रजिस्टर करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस उपरांत जिले में पड़ते सभी प्राईवेट स्कूलों/संस्थाओं/प्ले-वे स्कूलों की चैकिंग की जाएगी और यदि कोई प्राईवेट स्कूल, संस्था या प्ले वे स्कूल पॉलिसी के मापदण्डों को पूरा नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध नियमों अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अमित शाह से मुलाकात, बाढ़ राहत पैकेज और किसानों के मुआवज़े में बढ़ोतरी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अमित शाह से मुलाकात, बाढ़ राहत पैकेज और किसानों के मुआवज़े में बढ़ोतरी की मांग

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हालिया बाढ़ से हुए भारी नुकसान को देखते हुए राज्य के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को बताया कि इस वर्ष आई भयानक बाढ़ से पंजाब के 2614...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीजेपी और शिअद दोनों दलों में रह चुके पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, जोशी की हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात हुई है, जिसके बाद उनके कांग्रेस...

जालंधर में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात, मेडिकल स्टोर में घुसकर दुकानदार पर हमला

जालंधर में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात, मेडिकल स्टोर में घुसकर दुकानदार पर हमला

जालंधर। शहर में चोरों और लुटेरों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। लद्देवाली इलाके में फिल्मी स्टाइल में हुई लूट की एक वारदात ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, गत शाम एक मेडिकल स्टोर में दुकानदार अकेला मौजूद था, तभी तीन नकाबपोश...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के युवक से 11.5 ग्राम चिट्टा बरामद, HRTC बस से पकड़ा गया तस्कर

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के युवक से 11.5 ग्राम चिट्टा बरामद, HRTC बस से पकड़ा गया तस्कर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "मिशन क्लीन-भरोसा" अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर कर रहे पंजाब निवासी युवक को चिट्टे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 11.5 ग्राम...

पंजाब बना उद्योगपतियों की पहली पसंद — निवेशकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों की जमकर तारीफ की

पंजाब बना उद्योगपतियों की पहली पसंद — निवेशकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों की जमकर तारीफ की

डीगढ़। पंजाब में उद्योगिक जगत के दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही उद्योग–अनुकूल नीतियों को राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। निवेशकों ने कहा कि मौजूदा सरकार ने “Ease of Doing Business” को नई दिशा दी है, जिसके चलते निवेश, रोजगार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch