
पंजाब के मुख्यमंत्री का मुरीद तो पंजाब का बच्चा बच्चा हो चुका है लेकिन आम आदमी पार्टीयों की नीतियों और पंजाब के मुख्यमंत्री के मुरीद अकाली दल के उम्मीदवार भी है इसके चलते ही आज़ उन्होंने अकाली दल को छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
अकाली दल को यह झटका दिया है उनके चंडीगढ़ से लोकसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह बुटरेला ने जो कि आज़ अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। बुटरेला के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ में जहां आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी वहीं पंजाब की बाकी सीटों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।








