पंजाब के इन स्कूली बच्चों को तोहफा, हर महीने मिलेंगे 500 रूपए

by | Sep 26, 2024 | Education

Sep 26, 2024 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में स्कूली छात्रों के लिए एक छात्रृवत्ति योजना शुरू होने जा रही है, जिसके तहत 6वीं से 9वीं कक्षा तक के छात्रों को हर महीने 500 रुपए दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि डाक विभाग की तरफ से दीन दयाल स्पर्श योजना एक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 6वीं से 9वीं कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को यह छात्रवृत्ति पाने का मौका मिलेगा।

 

जानकारी अनुसार डाक विभाग की तरफ से उक्त योजना के तहत मेधा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी स्कूलों के छात्र भाग ले सकेंगे। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें डाक विभाग और डाकट टिकट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को एक साल तक हर महीने 500 रुपए छात्रृवत्ति के रूप में दिए जाएंगे। वहीं इस योजना को लेकर डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा की ओर से राज्य के सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं केंद्रीय डाक विभाग की इस योजना का लाभ लाने के लिए स्टूडैंट्स को प्रोत्साहित किया जाए। स्टूडैंट्स इस योजना में भाग लेने के लिए फार्म भरवा कर अपने नजदीकी डाककर में जमा करवा सकते हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में...

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch