पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं हो सकती? : भगवंत मान

by | Sep 1, 2024 | National

Sep 1, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

 

पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री और सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को नारायणगढ़ में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह, ओम प्रकाश गुज्जर, सुरेन्द्र सिंह राठी, करणवीर सिंह लौट, रणजीत उप्पल, रोहित जैन और लक्ष्मण विनायक मौजूद रहे। पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब हमें ये पता चल गया कि 5 अक्टूबर को अपनी बच्चों की किस्मत का फैसला करना है तब मेरा नारायणगढ़ आना हुआ है। इसके लिए मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं। हरियाणा के के तरफ दिल्ली है ताे दूसरी तरफ पंजाब है, बीच में हरियाणा है। दोनों जगह पर आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों जगह पर ही बिजली फ्री है, अस्पताल खुल रहे हैं। लेकिन हरियाणा में क्यों नहीं बन रहे।

उन्होंने कहा हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को कई बारी मौका दिया, भाजपा को कई बार मौका दिया, इनेलो को मौका दिया। लेकिन कुछ नहीं सुधरा। दिल्ली और पंजाब में भी ऐसे ही लूटते रहे तो लोगों ने एक नया रास्ता ढूंढा। फिर दिल्ली और पंजाब के लोगों ने ऐसी पटरी बनाई जहां डबल इंजन नहीं नया इंजन दौड़ता है। पंजाब में 2022 में हमें एक मौका दिया, 117 में से 92 सीटें जीती। पंजाब में और दिल्ली में स्कूल और अस्पताल अच्छे हो सकते हैं तो हरियाणा में भी हो सकते हैं। हरियाणा को डबल इंजन की नहीं नए इंजन की जरूरत है। हरियाणा में पिछले 78 साल से इन्होंने लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि ये शमशान घाट की दीवारें ऊंची करवाते हैं और आम आदमी पार्टी स्कूल में बेंच, वाटर कूलर और सोलर लगवाती है। नाराणगढ़ को जिला बनवा दो ताकि यही काम हो जाएं। आप अपने पंजाब के रिश्तेदारों से पूछ सकते हो, पंजाब में 45 हजार पक्की नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। किसी का भी एक रुपया लगा हो, किसी ने इसके बदले चाय ही पी हो तो आप पूछ सकते हो। एक घर में तीन तीन नौकरियां भी मिली हैं। इसलिए इस बार इनकी दुकानें बंद करनी हैं। दुनिया जीतने वाला सिकंदर भी खाली हाथ गया था।

उन्होंने कहा कि पैसे कमाने होते तो मैं कितने ही कमा लेता। लेकिन, हमारे गुरुओं ने लोगों के हक के लिए खड़े होने की शिक्षा दी है। हर चीज पैसे के लिए नहीं होती, अगर गुरुनानक देव जी दुकान खोल लेते तो सच्ची गुरुबाणी कौन लिखता और सज्जन ठग को कौन सुधारता। हलाल और हराम की रोटियां में फर्क कौन करता। हर काम पैसे के लिए नहीं होती लोगों के हक में खड़े होने का नजारा ही अलग होता है। पैसे हीरे मोती जितने मर्जी इकट्‌ठा कर लो लेकिन कफन पर जेब नहीं होती। इसलिए अपना अच्छा भविष्य बनाओ। अब आम आदमी पार्टी आपके पास तीसरा और मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी के बारे में पता कर लेना। जिन्होंने आपका भविष्य बनाना है उनको परखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश में इंडस्ट्री का सबसे सस्ती बिजली पंजाब दे रहा है। आम आदमी पार्टी सच्ची नियत के लोगों वाली सरकार है। चाहे आप लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर पूछ लो, पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल जीरो आता है। दो साल हो चुके हैं। दिल्ली में भी बिजली फ्री मिल रही है। हरियाणा में फ्री क्यों नहीं हो सकती? अपने बच्चों को पढ़ाने का काम करो। कोई नीला और पीला कार्ड आपकी गरीबी दूर नहीं करेगा, आप के बच्चे पढ़ लिखकर अफसर बनकर गरीबी दूर करेंगे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों को सुधार दिया, अब हरियाणा की बारी है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इनकम टैक्स में अफसर थे। फिर लोगों की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी बनाई और दिल्ली का तीन बार मुख्यमंत्री बन गया। ऐसा है हरियाणा का लाल, केजरीवाल। केजरीवाल साहब ने काम की राजनीति की है, नाम की नहीं की। कोई पार्टी आपको आकर बोलती है? स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे। बिजली फ्री कर देंगे। कोई भी पार्टी नहीं कहती है राशन घर पर देंगे। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले ही शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए देने की शुरुआत की। हमारे पास ईमानदारी और सच्चाई है। ये दूसरी पार्टियों वाले पैसे लेकर आएंगे, मना मत करना। लेकिन, चुनाव के दिन झाड़ू का बटन दबाने का काम करें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर आप लोगों ने बदलाव का संदेश देने का काम किया है। अब हरियाणा में बदलाव का वक्त आ गया है। हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप लोगों ने सभी सरकारों को वोट देकर देखा है। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस बाद आम जनता की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को पांच गारंटी दी है। पहली गारंटी है 24 घंटे बिजली मिलेगी और मुफ्त बिजली मिलेगी। दूसरी गारंटी है शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। एक गरीब परिवार का बच्चा भी बेहतरीन शिक्षा हासिल करेगा। पंजाब में सरकारी स्कूलों के अंदर स्वीमिंग पूल हैं, हॉकी के ग्राउंड हैं। इसी तर्ज पर हरियाणा के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाएंगे। तीसरी गारंटी है सरकारी अस्पतालों में एक रुपये से लेकर एक करोड़ तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। वहीं चौथी गारंटी है हमारी माताओं बहनों को एक हजार रुपये सम्मान राशि मिलेगी। केजरीवाल जी की पांचवीं गारंटी है, प्रदेश के हर युवा को 100 प्रतिशत रोजगार देंगे। कांग्रेस की सरक सरकार में डेढ़ लाख पद खाली थे, बीजेपी की सरकार में में दो लाख पद खाली हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पहली कलम से दो लाख सरकारी पद भरने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने आठ साल में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। वहीं पंजाब में सरदार भगवंत मान ने 45 हजार सरकारी नौकरी और साढ़े तीन लाख युवाओं को प्राइवेट नौकरी दी है। जिन हाथों में आज आम आदमी पार्टी के झंडे हैं सरकार आने पर सभी युवाओं के हाथ में सरकारी नौकरी के सर्टिफिकेट होंगे। आज पूरे प्रदेश की जनता एक मौका आम आदमी पार्टी को देना चाहती है। लोगों के मन में अरविंद केजरीवाल बसे हैं। जनता पूरे हरियाणा में झाड़ू चलाने का काम करेगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch