
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा शहर से सामने आ रही है जहां के नज़दीकी गांव भबियाणा में अभी अभी कुछ समय पहले पंचायती चुनाव से पहले ही गोलियों की ठाह ठाह हो गई जिस से ईलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं इस गोलीकांड में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है।
मिली ज़ानकारी के अनुसार घटना गांव भबियाणा की है जहां पर पंचायती चुनाव से पहले ताड़ ताड़ गोलियां चलने की सूचना मिली है बताया ज़ा रहा है कि ताड़ ताड़ चली इन गोलियों में चार लोग घायल भी हो गए है जिन्हें ईलाज़ के लिए फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में लाया गया है। जिसमें से सूत्रों की मानें तो दो व्यक्ति को जालंधर रैफर कर दिया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की अगली कारवाई को शुरू कर दिया है।








