फगवाड़ा जालंधर हाईवे पर चहेड़ू पुल के नीचे बेंई पर एकदम से तेज़ बहाव पानी आने के कारण दो नौज़वान उस पानी के बहाव में बह गए। मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक मोटरसाईकल पर सवार थे और उन्हें पानी में बहते पुल के नीचे एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने आई महिला ने देखा, जिस पर महिला ने शोर मचाया तो मौके पर बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की टीम पहुंच कर युवकों की तलाश में जुट गई।
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: देश के 4 बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रहेंगी प्रभावित, महीनों तक बंद रहेगा आदमपुर
हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। देश के चार प्रमुख एयरपोर्ट—पंजाब का आदमपुर एयर बेस, जोधपुर, श्रीनगर और पुणे—पर रनवे मरम्मत के चलते आने वाले महीनों में उड़ानों पर असर पड़ेगा। भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा इन एयरपोर्ट्स पर...








