
पंजाब में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। पंजाब में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो गई है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि, पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।
क्या करें :
बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू से ढकें।
बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो मास्क पहनें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
क्या न करें–
बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह या आंखों को न छुएं।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
लक्षण दिखने पर खुद से कोई दवाई न लें, हमेशा डाक्टरों की सलाह से ही दवा लें।
भीड़ वाला स्थानों या फिर हवादार स्थानों से बचें, खास करके अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है।
आपको बता दें कि, पंजाब में सबसे अधिक एक्टिव केस लुधियाना से सामने आए हैं। जिले में अब तक 23 नए मामले सामने आ चुके हैं। गत दिन भी 2 नए मरीज सामने आए हैं, जिनकी आयु 39 तथा 40 वर्ष है। दोनों मरीज शहरी इलाकों के रहने वाले हैं। जिला नोडल अफसर डा. शीतल नारायण ने बताया कि अब तक महानगर में कोरोना के 31 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।








