NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

by | Apr 3, 2026 | National

Apr 3, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इसी के तहत पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लाडोवाल टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार, अब वाहन चालकों को टोल फीस का भुगतान केवल FASTag या डिजिटल माध्यम से ही करना होगा।

टोल मैनेजर विपिन राय ने जानकारी दी कि जिन वाहन चालकों के पास FASTag नहीं होगा, उनसे दोगुनी फीस वसूली जाएगी। हालांकि, यदि कोई चालक UPI के माध्यम से भुगतान करता है, तो उससे सामान्य दर के अनुसार ही टोल लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई वाहन चालक न तो FASTag और न ही UPI का इस्तेमाल करता है, तो उसे दोगुना शुल्क देना अनिवार्य होगा। यह नियम 1 अप्रैल की रात से देश के सभी टोल प्लाजाओं पर लागू कर दिया गया है।

NHAI के इस फैसले का उद्देश्य टोल प्लाजाओं पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

पंजाब के जालंधर में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच महिला मित्रों को गोवा ट्रिप के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़ित महिलाओं की उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जो हर साल साथ घूमने का प्लान बनाती थीं। जानकारी के...

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-84 के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाते हुए पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से...

फगवाड़ा हाईवे पर फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने युवकों की कार को बनाया निशाना

फगवाड़ा हाईवे पर फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने युवकों की कार को बनाया निशाना

पंजाब के फगवाड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर युवकों की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार चार नकाबपोश आरोपी अचानक मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। हमले के दौरान एक गोली...

पंजाब में गेहूं खरीद सीजन शुरू: किसानों को हर सुविधा देने का दावा, समय पर भुगतान और लिफ्टिंग का भरोसा

पंजाब में गेहूं खरीद सीजन शुरू: किसानों को हर सुविधा देने का दावा, समय पर भुगतान और लिफ्टिंग का भरोसा

पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मौके पर किसानों को हर संभव सुविधा और सहायता देने का भरोसा जताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार मंडियों में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर होंगी और किसानों को किसी तरह की परेशानी...

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में करीब 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर को छिपाने का मामला सामने आया है, जो जांच बढ़ने के साथ 500 करोड़ रुपये तक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch