नेपाल में प्रदर्शन के बीच फंसी भारतीय महिला उपस्था गिल, मदद की गुहार सोशल मीडिया पर वायरल

by | Sep 10, 2025 | International

Sep 10, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय पर्यटकों के फंसे होने की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला मदद की गुहार लगाती नज़र आ रही है।

वीडियो में महिला ने अपना नाम उपस्था गिल बताया और कहा कि वह नेपाल में एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट होस्ट करने गई थी। लेकिन पोखरा में हालात बिगड़ने के बाद उनके होटल को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया

उपस्था गिल ने बताया कि भीड़ उनके पीछे डंडे लेकर दौड़ी, और उन्हें किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। उन्होंने भारतीय सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द उन्हें और अन्य फंसे हुए भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हजारों युवा सड़कों पर उतर आए हैं। पिछले तीन दिनों से जारी इस हिंसक प्रदर्शन में अब तक 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और पुलिस के साथ झड़पें लगातार जारी हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

मॉडल टाउन में सरेआम फायरिंग, नेल स्टूडियो मालिक ने विवाद के बाद चलाई लाइसेंसी पिस्टल

पंजाब के लुधियाना शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने मामूली विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सरेआम फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे...

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

पंजाब बजट 2026: केजरीवाल की गारंटी बनाम मोदी के जुमले, हरपाल चीमा ने बताया फर्क

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 के बाद राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और केंद्र की भाजपा सरकार के वादों के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति...

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

जो पंजाब की महिलायों से किया था वादा, वो निभाया : डा गुरप्रीत कौर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य का बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch