नवांशहर में धरना-प्रदर्शन, नदियों में नहाने और सड़कों पर पशु चराने पर लगा प्रतिबंध

by | Aug 26, 2025 | States

Aug 26, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। जिला मजिस्ट्रेट अंकुरजीत सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा में किसी भी यूनियन या जत्थेबंदी द्वारा सड़कों/चौराहों पर ट्रैफिक जाम लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई संगठन धरना, प्रदर्शन या आंदोलन करना चाहता है, तो उसे जिला प्रशासन से अनुमति लेकर निर्धारित स्थानों पर ही आयोजन करना होगा। इसके लिए नवांशहर के दशहरा मैदान, गुजरपुर कलां, बंगा उपमंडल के गांव पुनियां का पंचायत क्षेत्र और बलाचौर उपमंडल के लिए सिहाना स्थित नगरपालिका खेल मैदान को तय किया गया है।

अन्य प्रमुख आदेश:

  • सतलुज नदी और बिस्त दोआब नहर में नहाने पर प्रतिबंध :
    जिला मजिस्ट्रेट ने जिले की सीमा में किसी भी व्यक्ति के नदी-नहर में नहाने पर रोक लगा दी है। आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • सड़कों के किनारे पशुओं के चरने पर रोक :
    जिले के शहरों और कस्बों की सड़कों के किनारे भैंसों व गायों को चरने के लिए छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। आदेशों के अनुसार, ऐसी स्थिति से किसानों और पशुपालकों के बीच विवाद और सड़क हादसे होने का खतरा रहता है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य लोगों की सुविधा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

E-20 पर केजरीवाल का बड़ा हमला: बोले- शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, कीमत ₹84 प्रति लीटर से कम करो

ई-20 पेट्रोल को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' कार्यक्रम में उन्होंने सरकार से मांग की कि देश के हर पेट्रोल पंप पर...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 महीने तक लगेगा अतिरिक्त AC चेयरकार कोच

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 14541/14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक एक अतिरिक्त वातानुकूलित (AC) चेयरकार कोच लगाने का फैसला किया है।...

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब की महिलाओं के खातों में फिर पहुंचे ₹3000: 35.5 लाख लाभार्थियों को मिली किस्त, सरकार ने पूरा किया बड़ा वादा

पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान...

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत, दो शावकों के साथ आबादी तक पहुंचा

पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव खेड़ा कलमोट में तेंदुए और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आबादी के नजदीक जंगली जानवर के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंगल में पिंजरा लगाकर...

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

E-20 पर सियासत तेज: 2 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका लेकर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास मार्च करेंगे केजरीवाल

ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह 4 अगस्त को ई-20 पेट्रोल के विरोध में देशभर से मिले 2 लाख से अधिक ऑनलाइन हस्ताक्षरों (पिटीशन) को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch