पंजाब कांग्रेस में बड़ा झटका, नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ी; राजा वड़िंग पर लगाए गंभीर आरोप

by | Jan 31, 2026 | Political

Jan 31, 2026 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। पार्टी की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखे और गंभीर आरोप लगाए हैं।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि पार्टी में होनहार और जमीनी नेताओं की आवाज़ नहीं सुनी जा रही, जिससे आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। सिद्धू ने सवाल उठाया कि जब उनके खिलाफ निलंबन की नोटिस तैयार की गई, तो फिर खुलेआम पार्टी नेतृत्व को चुनौती देने वाले अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

उन्होंने पार्टी के अनुशासन और आंतरिक लोकतंत्र पर भी सवाल खड़े किए। सिद्धू के इस कदम को पंजाब कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को बड़ा समर्थन मिला है। विश्व स्तर पर पहचान रखने वाले हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश को लेकर गहरी रुचि जताई है। मुंबई में हुई विस्तृत बैठक के दौरान मुख्यमंत्री...

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को अब उनकी ही पार्टी और बादल परिवार ने अकेला छोड़ दिया है। जमानत मिलने के बाद भी अकाली नेतृत्व का कोई बड़ा...

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी के आठ सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि...

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमानत को दोषमुक्ति के तौर पर पेश करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जमानत...

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा स्थित ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch