नशा तस्करों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश

by | Jun 19, 2024 | Political

Jun 19, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में नशें के खतरे से निपटने की राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में इस श्राप के ख़ात्मे के लिए पंजाब सरकार ने बहु-पक्षीय रणनीति बनायी है।

 

यहाँ पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य़ की पुलिसिंग में कई सुधार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान की तैयारियों दौरान पंजाब पुलिस ने बहुत बड़ी मात्रा में नकदी और नशा पकड़ा है साथ ही नशें की स्पलाई के बारे में अहम जानकारियां जुटाई है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान में आया है कि कई निचले स्तर के पुलिस मुलाजिमों की नशा तस्करों के साथ मिलीभुगत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अहम पहलकदमी करते राज्य सरकार ने दरजाबन्दी में सबसे निचले स्तर पर आते और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिस मुलाजिमों की बड़े स्तर पर बदलियां की है।

 

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि अलग- अलग डिवीज़नों में तैनात 10 हज़ार से अधिक पुलिस मुलाजिमों के तबादले किए गए है और तैनातियों में रोटेशन की प्रक्रिया चल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश में नशें की समगलिंग को रोकने के लिए अहम कदम उठाए गए है क्योंकि उनको रिपोर्टें मिली है कि निचले स्तर पर कई पुलिस अफसरों की नशा तस्करों के साथ मिलीभुगत है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की इन काली भेडों की शिनाख़्त की जायेगी और उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि अगर कोई नशें की समगलिंग में शामिल पाया गया तो पुलिस एक हफ्ते के अंदर- अंदर उसकी जायदाद ज़ब्त करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस नीति को मिशनरी भावना के साथ लागू करने के लिए कहा गया ताकि नशा तस्करी पर नकेल कसी जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए फोर्स में 10 हज़ार नए पद सृजित करने का फ़ैसला किया गया है।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि इससे आने वाले समय में एक तरफ़ अपराध को रोकने में मदद मिलेगी, दूसरे तरफ़ युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अमन और कानून की स्थिति बरकरार रखने के लिए पंजाब पुलिस को अति- आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ लैस किया गया है और राज्य़ सरकार की तरफ से शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स सफलतापूर्वक काम कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स ने अब तक सड़क हादसों के बाद दो हज़ार से अधिक कीमती जानें बचाई है।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को नशें विरुद्ध जंग को राज्य़ की भलाई के लिए जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब वह दिन चले गए, जब राज्य सरकार ‘ कमीशन’ पर चलती थी। अब तो सरकार ‘ मिशन’ की तरह चल रही है। इसी तरह राज्य में समगलिंग के लिए ड्रोन का प्रयोग करने वाले समगलरों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों के साथ निपटने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई है।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब नशें विरुद्ध देश की लड़ाई लड़ रहा है और इस कार्य के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में नशा पैदा नहीं होता, बल्कि अन्य राज्य और सरहद पार से नशा स्मगल किया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को थानों में रोज़ाना के कामकाज के लिए आने वाले लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार अपनाने के लिए कहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि थानें में आने वाले आम लोगों की अनावश्यक परेशानी के लिए सम्बन्धित ज़िलो के एस.एस.पीज को जवाबदेह बनाया जायेगा।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को विधायकों और अन्य चुने हुए प्रतिनिधियों को उचित मान- सम्मान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने पहले ही भ्रष्टाचार और नशें के खिलाफ जीरो टालरैंस की रणनीति अपनाई है और इस कार्य में कोई कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन घृणित अपराधों में चाहे कोई भी शामिल क्यों न हो, उसे बख़्शा नहीं जायेगा।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि नशे बेच कर हमारी पीड़ियों को ‘ नस्लघात’ करने वाले इन लोगों के बारे में राज्य सरकार आँखे बंद करके नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन लोगों को मिसाली सज़ा दिलाएगी जिससे दूसरे लोगों को ऐसे घृणित कामों में शामिल होने से रोका जा सके।

 

मुख्य मंत्री ने कहा कि सत्ता में हिस्सेदार न बनने कारण भाजपा के सूबा प्रधान सुनील जाखड़ निराश हैं। उन्होंनो कहा कि इसी निराशा कारण पूर्व संसद मैंबर की तरफ से सूबा सरकार ख़िलाफ़ बेबुनियाद बयान जारी किये जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन्ह नेताओं को सिर्फ़ अपने निजी स्वार्थ की चिंता है, जबकि मुख्य मंत्री होने के नाते वह पंजाब की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए चिंतित हैं।

 

मुख्य मंत्री ने अफ़सोस व्यक्त किया कि लंबे समय तक चुनाव आचार संहिता विवरण लागू होने के कारण राज्य में विकास कामों में रुकावट आई। उन्होंनो कहा कि प्रदेश के सम्रग विकास और लोगों की ख़ुशहाली के लिए सूबा सरकार वचनबद्ध है और लोगों की भलाई के लिए सूबा सरकार फिर से सक्रिय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ज़मीनी स्तर से लोगों से सुझाव ले कर सूबा सरकार, लोगों की भलाई के लिए अलग- अलग रणनीतियां बना रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग तेज, विजय सांपला ने PM मोदी से की मुलाकात

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने आज डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित पीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री से आग्रह...

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

पंजाब को बड़ी सौगात: CM भगवंत मान ने जापान से 500 करोड़ रुपये का निवेश सुरक्षित किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। जापान की शीर्ष स्टील कंपनी आइची स्टील कॉर्पोरेशन, जो विश्व प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की स्टील शाखा है, ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपने सहयोग का विस्तार...

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

केंद्र पंजाबियों के सब्र की परीक्षा ले रहा है: मीत हेयर ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को सौंपने की उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज संसद सत्र के बाद केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बीते कुछ समय से केंद्र द्वारा चंडीगढ़ की स्थिति, पंजाब यूनिवर्सिटी का केंद्रीयकरण, यूनिवर्सिटी सीनेट को खत्म करने की कवायद और चंडीगढ़ को लेफ्टिनेंट...

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द: बलतेज पन्नू बोले—“धमकियां, दबाव और प्रचार काम नहीं आया

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हमला करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका खारिज करना अकाली दल (बादल) के लिए एक करारा झटका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय...

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका, कीर्तन सुनकर की अरदास

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बABA गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर गुरू घर में शीश नवाया। सुबह दर्शन के समय पहुंचे बाबा जी के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले परिक्रमा की और तत्पश्चात हरिमंदिर साहिब...

Get In Touch
close slider

Get In Touch