पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सरहदी इलाकों में नशे की तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मचारियों और नशा तस्करों के बीच कथित गठजोड़ को तोडऩे के लिए सरहद पर बीएसएफ कर्मचारियों की तैनाती की मियाद घटाने का सुझाव आज दिया।कैप्टन ने राज्य में नशे की तस्करी को रोकने के लिए सरहद पर सभी नाकों पर वाईफाई सी.सी.टी.वी. कैमरे भी स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के विरुद्ध लड़ाई में तालमेल के लिए पड़ोसी राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ सूचना के आदान-प्रदान की भी जरूरत पर जोर दिया। नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम का जायता लेते हुए कैप्टन सिंह ने नशे के विरुद्ध तालमेल के साथ कार्यवाही का न्योता दिया और कहा कि एस.टी.एफ. को पंजाब पुलिस के अधीन लाने का फैसला इसी जरूरत के कारण लिया गया है।
फिल्लौर थाने की महिला SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी की जमानत और सामान लौटाने के नाम पर मांगे थे पैसे
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्लौर पुलिस थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई सीधे पुलिस थाने के भीतर स्थित उनके कार्यालय में की,...








