मुकेरियां में बड़ी कार्रवाई: हरियाणा नंबर की गाड़ी से 700 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

by | Oct 15, 2025 | States

Oct 15, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्रवाई के तहत आज सुबह करीब 6 बजे मुकेरियां बस स्टैंड के पास हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से करीब 700 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया गया। यह ऑपरेशन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया की अगुवाई में किया गया।

फूड सेफ्टी टीम की जांच में पहली नज़र में पनीर की गुणवत्ता घटिया और संदिग्ध पाई गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल लिए गए और पूरी खेप को कोल्ड स्टोर में सील कर दिया गया।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार सोढी और टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

🔍 पहले से थी शिकायतें, टीम थी अलर्ट

डॉ. जतिंदर कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से यह शिकायत मिल रही थी कि पड़ोसी राज्यों से घटिया क्वालिटी का पनीर मुकेरियां और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए टीम ने पहले से ही बस स्टैंड पर ट्रैप लगाया हुआ था।

जैसे ही गाड़ी पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी ली और लगभग 7 क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद कर लिया। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय होगी।

⚠️ त्योहारों पर मिलावटखोरी का बढ़ा खतरा

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के समय मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले दूध, पनीर, देसी घी और तेल में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है।
डॉ. भाटिया ने लोगों से अपील की कि वे केवल प्रमाणित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें।

यदि किसी को कोई शिकायत हो तो वे सीधे सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करें। विभाग की टीमें हर समय कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

📰 मीडिया की रिपोर्ट ने दिलाई कार्रवाई को गति

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब केसरी ने मुकेरियां और आसपास के क्षेत्रों में घटिया पनीर की सप्लाई पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना कम से कम तीन गाड़ियां इस तरह का निम्न गुणवत्ता वाला पनीर सप्लाई करती हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: सरकारी डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाने वाले अमृतसर से गिरफ्तार

जालंधर के संतोखपुरा इलाके में सरकारी डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।गिरफ्तार किए...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का एक साल पूरा: ड्रग नेटवर्क पर सख्त प्रहार, 36 हजार से ज्यादा एफआईआर

चंडीगढ़, 2 मार्च। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ...

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

मध्य पूर्व तनाव: फंसे पंजाबियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन जारी, सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से संपर्क में सरकार

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी...

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Fazilka में लूट गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

फाजिल्का: जिले में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी में थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली में रेड कर सभी को दबोच...

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

Sri Anandpur Sahib और Kiratpur Sahib के स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, होला मोहल्ला के चलते आदेश जारी

रूपनगर:  होला मोहल्ला के मद्देनज़र श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2 मार्च से 4 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन को मिली...

Get In Touch
close slider

Get In Touch