मोगा में धार्मिक यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, 19 से 20 नवंबर तक शराब–तंबाकू–मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश

by | Nov 17, 2025 | News

Nov 17, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मोगा जिला प्रशासन ने 20 नवंबर को आयोजित होने वाली धार्मिक यात्रा की तैयारियों को देखते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने फिरोजपुर–लुधियाना रोड के दोनों ओर 100 मीटर दायरे में आने वाली शराब की दुकानों, अहातों, तंबाकू की दुकानों और मीट/मछली की दुकानों को 19 नवंबर की शाम से 20 नवंबर की देर रात तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

डीसी सागर सेतिया के अनुसार, यह यात्रा 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित है। यह धार्मिक यात्रा फिरोजपुर जिले से शुरू होकर मोगा पहुंचेगी और जिले के कई स्थानों पर रुकेगी, जिनमें गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह (दारापुर), गुरुद्वारा तंबूमल साहिब (डगरू), बुघीपुरा बाईपास, गुरुद्वारा दुख भंजनसर, गुरुद्वारा श्री जप साहिब (मतवाई) और नवां चूहड़चक्क प्रमुख हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रा के शांतिपूर्ण और श्रद्धा से सम्पन्न आयोजन को ध्यान में रखते हुए इन दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक है, ताकि माहौल अनुशासित और धार्मिक भावना के अनुकूल बना रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान ने जारी किया नियुक्ति पत्र

पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग...

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डौनी बल्ल-अर्श बग्गा गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों डौनी बल्ल और अर्श बग्गा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, नौ जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में...

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

फिल्लौर में डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटकर गिरा; 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब के जालंधर जिले में आने वाले फिल्लौर में चल रहे डेरा बाबा ब्रह्मदास मेले के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झूले पर सवार और आसपास खड़े कई लोग घायल हो गए, जिनमें...

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

फर्जी वीडियो विवाद पर AAP का पलटवार: जत्थेदार की वीडियो प्रस्तुति ने अकाली दल के दावों की खोली पोल

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने वायरल वीडियो विवाद को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से...

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अजनाला में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियारों का जखीरा बरामद

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने अजनाला क्षेत्र के गांव हरड़ खुर्द में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch