मोगा: सरकारी स्कूल के अध्यापक पर 9 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

by | Dec 21, 2025 | Crime

Dec 21, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मोगा जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के अध्यापक पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची की माता की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बच्ची ने अपने माता-पिता को रोते हुए बताया कि स्कूल से घर लौटते समय जब वह स्कूल वैन में बैठने लगी, तभी आरोपी अध्यापक ने किसी बहाने से उसे बुलाकर स्कूल के एक कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां अध्यापक ने उसके साथ गलत हरकत की, जिससे बच्ची डर गई और किसी तरह वहां से भागकर वैन में बैठी।

मामले की जांच इंस्पेक्टर कुलविंद्र कौर कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अध्यापक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 जुलाई से 4 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान...

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पंजाब का युवक! अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोप

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के एक युवक गुरप्रीत सिंह को अपनी Most Wanted सूची में शामिल किया है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ...

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब हाई अलर्ट पर, DGP के निर्देश के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस प्रमुखों (SSP) को सुरक्षा...

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

लुधियाना में 10 करोड़ का प्रॉपर्टी फ्रॉड! फर्जी ट्रांसफर डीड बनाकर महिला की करोड़ों की जमीन हड़पी

पंजाब के लुधियाना से करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली दस्तावेज तैयार कर एक महिला की कीमती संपत्ति को अवैध रूप से अपने नाम ट्रांसफर कराया गया और बाद में उसी संपत्ति को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये का लोन भी...

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

‘चीन बना रहा कृत्रिम सूरज, हम बच्चों पर FIR में उलझे’, PM पर केजरीवाल का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां चीन भविष्य की तकनीक पर काम कर रहा है, वहीं भारत में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch