MLA रमन अरोड़ा को लेकर अदालत का बड़ा फैसला, ज़ाना होगा जेल

by | Jun 2, 2025 | Crime

Jun 2, 2025 | Crime

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज रिमांड खत्म होने पर रमन अरोड़ा को कोर्ट  में पेश किया गया, जिसके बाद आज कोर्ट ने उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है पूरा मामला  

बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए  आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उक्त गिरफ्तारी उस समय की गई जब दिन में उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी की गई। उन पर जालंधर नगर निगम में रिश्वतखोरी और जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने ऐसी योजना बनाई जिसमें निवासियों को फर्जी नगर निगम नोटिस भेजे गए, जिसके बदले में रिश्वत मांगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर जवाबी फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के लाधुका क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल शूटरों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस...

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास के तहत निजी वाहन मालिक 3,000 रुपये देकर एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही 5 लाख से अधिक...

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती मनप्रीत कौर भोगल के नेतृत्व में और यूथ वॉयस फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की गई। इस राहत सामग्री को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch