मुख्यमंत्री ने पंजाब को देश का डिजिटल हब बनाने का लिया संकल्प

by | Oct 15, 2024 | National

Oct 15, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के चलते पंजाब जल्द ही देश के डिजिटल हब के रूप में उभरेगा।

 

आउटसोर्स डिजिटल कारोबारी सेवाओं के लिए वैश्विक लीडर टेलीपरफार्मेंस (टीपी) के चेयरमैन और सीईओ डेनियल जूलियन के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस विशाल क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि टेलीपरफार्मेंस के मोहाली में 16,000 से अधिक कर्मचारी हैं। उन्होंने जूलियन से पंजाब में और विस्तार करने की अपील की, जिसे जूलियन ने सहज रूप से स्वीकार कर लिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि टेलीपरफार्मेंस की मोहाली में तीन साइटें हैं, जो बीएफएस, ट्रैवल, ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सहित विभिन्न उद्योगों के अग्रणी ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली वास्तव में भारत के आईटी हब के रूप में उभर रहा है और टेलीपरफार्मेंस दुनिया के 100 से अधिक देशों में 5 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स डिजिटल बिजनेस सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी है। भगवंत सिंह मान ने कंपनी को राज्य में विस्तार की योजनाओं के लिए पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेलीपरफार्मेंस समूह का विस्तार एक ओर विकास की गति को तेज करेगा और दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

 

इस दौरान डेनियल जूलियन ने राज्य में उनके उद्यम को पूर्ण समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 90,000 कर्मचारियों के साथ टेलीपरफार्मेंस समूह के अंतर्गत टीपी इंडिया सबसे बड़ी बहुसांस्कृतिक टीम का प्रतिनिधित्व करती है और दुनिया भर के विभिन्न उद्योगों में 200 से अधिक ग्राहकों को विश्वस्तरीय सीएक्स सेवाएं प्रदान करती है।

 

जूलियन ने कहा कि कंपनी की ‘हाई-टेक, हाई-टच, हाई स्टैंडर्ड’ पहुंच दुनिया के प्रमुख ब्रांडों को सहज ग्राहक अनुभव, बैक-ऑफिस और परिवर्तन सेवाएं प्रदान करने के लिए सबसे उन्नत डिजिटल और तकनीकी समाधान प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि मोहाली में टेलीपरफार्मेंस का बड़े स्तर पर विकास हुआ है, जिससे मौजूदा 16 हजार से अधिक कर्मचारियों वाली इस क्षेत्रीय प्रतिभा पूल में रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch