मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया

by | Oct 15, 2024 | National

Oct 15, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को पंजाब को मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

 

राज्य में चल रहे मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो। उन्होंने कहा कि एसएएस नगर (मोहाली), कपूरथला, संगरूर, होशियारपुर और मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का उद्देश्य राज्य को देशभर में मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिससे पंजाब के लोगों को बड़ा लाभ होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा होना चाहिए ताकि लोगों को सस्ती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्वस्तरीय डॉक्टर तैयार करने की समृद्ध विरासत है और आज भी बड़ी संख्या में छात्र डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को इन मेडिकल कॉलेजों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला के मेडिकल कॉलेजों के सुधार के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग इन कॉलेजों और अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकें। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों से जनता को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के सरकारी अस्पतालों में और अधिक सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कर आम जनता का भला किया जा सकेगा। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से कहा कि वे और अधिक सुपर स्पेशलिस्ट्स को सरकारी नौकरियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करें।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch