मुख्यमंत्री भगवंत मान का गिद्दड़बाहा में आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के लिए किया जोरदार प्रचार

by | Nov 5, 2024 | Political

Nov 5, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के लिए एक जोरदार प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गिद्दड़बाहा में चार विशाल रैलियों को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग पर जमकर हमला बोला। मान ने कहा कि दोनों ने 29 साल तक गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

मान ने खिड़कियांवाला, हरिके कलां, कोटली अबलू और गिद्दड़बाहा बैंटाबाद में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों को आसानी से बहकाया नहीं जा सकता, वे अनुभवी हैं और वे पारंपरिक पार्टियों के नेताओं को जानते हैं जिन्होंने उन्हें बार-बार उन्हें धोखा दिया है। मान ने पारंपरिक पार्टियों के लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक खेलों पर प्रकाश डाला और कहा कि वे ‘ दोस्ताना मैच’ खेलते हैं और अपने व्यक्तिगत एजेंडे व लाभ के लिए राजनीतिक दलों और निर्वाचन क्षेत्रों को बदलते हैं। इसलिए 2022 में जनता ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हरा दिया। अब गिद्दड़बाहा के लोगों के पास भी अपना उम्मीदवार चुनने और वे सरकार का हिस्सा बनने का मौका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों से कहा कि अपने अनुभव का इस्तेमाल करें और ऐसे लोगों को सबक सिखाएं जो केवल चुनाव के दौरान वोट खरीदने के लिए सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने के बाद पारंपरिक राजनीतिक दलों को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। अब उनके नेताओं को भी अपने आलीशान महलों से बाहर आना पड़ता है।

मान ने कहा कि आज की सभा इस बात का प्रमाण है कि गिद्दड़बाहा इस बार एक नई कहानी लिखने को तैयार है। 20 नवंबर को होने वाला यह उपचुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, यह स्थायी बदलाव लाने का एक अवसर है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार में फर्जी राजनीतिक मुकदमों और फर्जी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए फर्जी मामले हम नहीं करते हैं। हम सच्चाई और न्याय के लिए खड़े हैं। उन्होंने भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भगत सिंह के गांव में उनके शपथ समारोह को याद किया और कहा कि वे और मनप्रीत बादल 2012 में खटकर कलां गए थे लेकिन तब से बादल ने दो पार्टियां बदल ली। उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं से मिलते भी नहीं हैं। वे आम आदमी पार्टी पर लोगों के भरोसे और प्यार से डरे हुए हैं।

मान ने कहा कि पिछली सरकारों में बैठे नेताओं ने आम लोगों के विकास को अवरुद्ध कर दिया था (उनका इशारा मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग की तरफ था)। इन लोगों ने जनता को सशक्त बनाने के बजाय विभाजित रखना पसंद किया। । वे किसी को भी आगे बढ़ने नहीं देते। वे आम आदमी की प्रगति नहीं देखना चाहते।

मान ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उनके चुनावी वादों को “लॉलीपॉप” बताया। उन्होंने कहा कि हम जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। हम खोखले वादे नहीं करते। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि ढ़ाई सालों में हमने 45,000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। जुलाई 2022 से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को भी पर्याप्त बिजली मिल रही है। एक थर्मल प्लांट खरीदा। 800 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक बनाए और सरकार स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बना रहे हैं। सरकारी पैसा बचाने के लिए एक विधायक एक पेंशन लागू किया।

उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग जैसे लोग मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। हम आपके जैसे हैं। राजनीति हमारे लिए कोई व्यवसाय नहीं है। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। मैंने लोगों की सेवा करने के लिए एक कॉमेडियन के रूप में अपना सफल करियर छोड़ दिया। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आयकर आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया।

मान ने गिद्दड़बाहा के लोगों से ऐसे नेता को चुनने का आग्रह किया जो वास्तव में उनकी समस्याओं और संघर्षों को समझता हो। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को चुनें जो आपके बीच रहता हो। आपके मुद्दों को जानता हो और उन्हें हल करने के लिए प्रतिबद्ध हो और ऐसा वही कर सकता है जिसका लोगों के साथ वास्तविक जुड़ाव हो।

हरिके कलां में मान ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत आम लोगों में निहित है। आम आदमी पार्टी की सफलता इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के नेता व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के लिए राजनीति करते हैं। उन्हें जनता की जरूरतों और समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं होता।

उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों को वोट देने का आग्रह किया और उन्हें लोगों का सच्चा प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि डिंपी गिद्दड़बाहा के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। इन्हें एक मौका दें। मैं आपसे वादा करता हूं यहां के सारे काम प्राथमिकता के आधार पर करूंगा।

कोटली अबलू में मान ने आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू की प्रतीकात्मक शक्ति पर चर्चा की और इसे महिलाओं से जोड़ा।  उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों को ज्यादा स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। वे जानती हैं कि उनके परिवार के लिए कौन सही है। उन्होंने किसी भी घर का “चूल्हा” नहीं बुझने देने का वादा किया आश्वासन दिया कि वह सभी लोगों की आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले यही हमारा मकसद है।

बैंटाबाद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मान ने महिलाओं के लिए 1000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता जल्द लागू करने का वादा किया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला और कहा कि इनके नेताओं के शोषण का तरीका अंग्रेजों से भी बदतर है। मान ने कहा कि मनप्रीत बादल जैसे नेता पंजाब के लोगों की भाषा तक नहीं बोलते, वे लोगों के मुद्दों को क्या समझेंगे!

राजनीति सिर्फ काम के आधार पर होनी चाहिए – अमन अरोड़ा

प्रचार के दौरान सीएम मान के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ काम के आधार पर होनी चाहिए और आप ने ढाई साल में जनता के लिए असाधारण काम किया है. उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा में प्रसिद्ध विधायक रहे हैं लेकिन उन्होंने लोगों या निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम नहीं किया, इसलिए अब लोगों के पास अपने प्रतिनिधि के रूप में आप उम्मीदवार को चुनने का अवसर है।

आपने मनप्रीत बादल को 16 साल और राजा वड़िंग को 13 साल दिए, मुझे सिर्फ 2 साल दें, मैं उनके 29 साल से ज्यादा काम दो साल में कर दूंगा : डिंपी ढिल्लों

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गिद्दड़बाहा से कई बार निर्वाचित होने और लोगों के लिए कुछ न करने के लिए राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल को घेरा। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस नेता ने क्या किया है। उन्होंने हजारों सिख परिवारों को बर्बाद किया। हमारे तख्त और दरबार साहिब पर हमला करवाए।

वहीं बीजेपी को वोट देने का मतलब किसानों को कमजोर करना है। हमारे किसान अभी भी दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं और मंडियों में संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि भाजपा केवल पूंजीपतियों के लिए काम करती है, किसानों – मजदूरों के लिए नहीं।

ढिल्लों ने लोगों से कहा कि आपने मनप्रीत बादल को 16 साल दिए। राजा वड़िंग को 13 साल दिए, लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया। वे गिद्दड़बाहा के लोगों से मिलने तक नहीं आते। यहां के मुद्दे उन्हें नहीं पता क्योंकि वे गिद्दड़बाहा में कभी रहते ही नहीं हैं। मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, मैं गिद्दड़बाहा के लिए सिर्फ दो साल में बादल और वड़िंग के 29 साल से ज्यादा काम करके दिखाऊंगा।

विधायक लाडी ढोंस ने राजा वड़िंग पर किया कटाक्ष, कहा – चुनाव के बाद वह मंडियों, किसानों और आम लोगों को भूल जाते हैं

*आप विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोंस ने चुनाव के दौरान राजा वड़िंग की नाटकीय घटनाक्रमों की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव के बाद राजा वड़िंग किसानों से मिलने मंडियों में नहीं जाते और आम लोगों के बच्चों के साथ नहीं खेलते। उन्होंने कहा कि जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। अब ये नाटकबाजी नहीं चलने वाली है। लोग काम के आधार पर वोट करेंगे।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch