
बीते दिनी जालंधर वैस्ट से शानदार जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर भगत ने आज़ विधायक के तौर पर अधिकारित शपथ ग्रहण कर ली है। इस दौरान खुद पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहे।
आपको बतां दें कि जालंधर वेस्ट में जीत हासिल करने के बाद सी.एम. मान ने मंत्री बनाने का वादा किया था। यह शपथ उन्होंने सी.एम. मान के मौजूदगी में ली। मोहिंदर भगत सिंह ने विधानसभा में स्पीकर के दफ्तर में विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की । मोहिंदर भगत ने शपथ ग्रहण करने से पहले सी.एम. मान से परिवार सहित मुलाकात की। गौरतलब है कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा था, जो बड़े मार्जन के साथ जीते। सी.एम. मान ने शपथ ग्रहण करने के बाद मोहिंदर भगत का मुंह मीठा करवाया।








