
पंजाब के मोहाली में बीच सड़क पुलिस से बेखौफ युवकों द्वारा हुल्लड़बाजी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहाली अपनी जान की परवाह न करते हुए 2 युवक कार की खिड़कियों से लटक कर हुल्लड़बाजी कर रहे हैं और एक अन्य युवक गाड़ी का दरवाजा खोल कर गाड़ी चला रहा है।
दरअसल उक्त युवकों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बीच सड़क गाड़ी में से लटककर हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। और ऊंची आवाज में गाने लगाकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ एक्शन ले लिया है तथा गाड़ी को जब्त कर लिया है। लेकिन बता दें कि इस तरह का कोई यह पहला मामला नहीं है, पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन ये बेखौफ युवक ऐसे ही बीच सड़कों पर हुल्लड़बाजी करते नजर आते हैं।








