फगवाड़ा शहर में ला अपनी सूझ बूझ से ला एंड आर्डर को मेनटेन रखने वाले पंजाब पुलिस के सूझवान अधिकारी डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने आज डीएसपी इन्वैस्टिगेशन के तौर पर कपरूथला में अपना पद्भार संभाल लिया। गौर हो कि मनप्रीत ढिल्लों फगवाड़ा में उस समय माहौल का शांत रखने में कामयाब होते थे जब वहां का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण होता था। कई बार तो उन्हें माहौल को खराब होते देख विशेष तौर पर भी हालातों को संभालने के लिए फगवाड़ा में बुलाया जाता था। आज एक बार फिर से उन्होंने जिला कपूरथला में अपना चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालने के बाद हलचलटुडे के साथ विशेष बातचीत करते हुए मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि उनका मुख्य मकसद होता है विभाग में रहकर ईमानदारी से अपने कर्त्वय को निभाना, और वो वह निभाते रहेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वो जिले में ला एंड आर्डर को मेनटेन रखने के लिए पुलिस को सहयोग दें।
पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका: गीतकार चन्न गोराया का निधन
पंजाबी संगीत उद्योग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार चन्न गोराया का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोराया (जालंधर) के रहने वाले चन्न गोराया उन चुनिंदा लेखकों में शामिल थे, जिन्होंने अपने शब्दों से...






