मालदीव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक स्पीडबोट हादसे में रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट अचानक समुद्र में पलट गई। नाव में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में भारतीय और विदेशी नागरिक शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि गायब लोगों में भारत के मशहूर रैली ड्राइवर हरी सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा बेंगलुरु के मणिक भीमसेन भारद्वाज भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
रेस्क्यू टीमों द्वारा समुद्र में लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रूसी महिला समेत चार भारतीय पुरुष तेज लहरों में बह गए।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।








