माँ Chintpurni के दरबार से लौट रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा

by | Jan 14, 2025 | Crime

Jan 14, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

माता चिंतपूर्णी नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह 7.30 के करीब माता चिंतपूर्णी दरबार हिमाचल से माथा टेककर लौट रहे दोस्तों के साथ गांव आदमवाल में भयानक हादसा हो गया।  हादसा इतना भयानक था कि वाहन सड़क किनारे नाले में जा गिरा। सौभाग्य से, वाहन के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक सहित कार में सवार तीन दोस्तों की जान बच गई।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व वाहन चालकों ने बताया कि आदमवाल गांव में सड़क के ठीक बगल में नहरनुमा नाले के बारे में कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है और न ही इस नाले के किनारे कोई रिफ्लेक्टर या स्लैब है। गांव आदम बाड़ के निवासियों ने बताया कि इस नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कोहरे के दिनों में गांव के लोग खुद बारी-बारी से इस नाले के किनारे खड़े होकर वाहनों को इस नाले के बारे में सचेत करते हैं।

 

लोगों ने प्रशासन पर भी रोष जताते हुए कहा कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सड़क के किनारे नालियों व गहरे स्थानों की या तो मरम्मत की जाए या फिर वहां चेतावनी बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। लोगों ने यह भी कहा कि जब कोई वी.आई.पी. ने इस स्थान से गुजरना हो तो सड़क की अस्थायी रूप से मरम्मत और सफाई की जाती है। लेकिन यह सड़क आम जनता और राहगीरों के लिए लावारिस छोड़ दी गई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का किया समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में प्रतिक्रिया देते हुए संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। दिलजीत दोसांझ ने...

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

AAP को बड़ी मजबूती: गांव मेहटां की पूरी पंचायत डॉ. राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल

विधानसभा हलका फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी (AAP) को रविवार को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पूरी पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं हलका इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से...

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, अत्याधुनिक वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को होगी समर्पित

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई को फगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस को जनता को...

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा...

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

बठिंडा के मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, प्रशासन ने तुरंत हटवाए

पंजाब के बठिंडा स्थित मिनी सचिवालय परिसर की बाहरी दीवारों पर देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी नारों को मिटवा दिया। मामले की...

Get In Touch
close slider

Get In Touch