मानसा में Sidhu Moosewala के घर में चली गोली पुलिस मुलाजिम की मौत

by | Nov 12, 2024 | Crime

Nov 12, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के मानसा में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के ताया की सुरक्षा के लिए तैनात गनमैन की देर रात गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह गोली हरदीप सिंह के हथियार से चली है। परिजनों के मुताबिक पिस्तौल साफ करते समय अचानक गोली चल गई और हरदीप सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह मानसा के गांव फफड़े भाईके के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यहां यह भी बता दें कि कुछ समय पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प के दौरान 2 सुरक्षाकर्मियों ने दूसरे सुरक्षाकर्मी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया था।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने जारी की चेतावनी, ठग उनके नाम पर लोगों से मांग रहे पैसे

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने जारी की चेतावनी, ठग उनके नाम पर लोगों से मांग रहे पैसे

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक Mankirt Aulakh ने अपने फैंस और आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि कुछ ठग उनके और उनकी टीम के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।...

लुधियाना में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

लुधियाना में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी गठित, प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

दुनिया भर में बने तनावपूर्ण हालातों के बीच एलपीजी गैस की संभावित कमी और कालाबाजारी को रोकने के लिए लुधियाना जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने घरेलू गैस की सुचारु और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कमेटी का गठन किया...

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर शहर से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवक स्कैनर से ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर मोबाइल दुकान से एयरपॉड्स लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के अमन नगर इलाके...

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की।...

Get In Touch
close slider

Get In Touch