लुधियाना: साउथ सिटी नहर से मेडिकल छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका

by | Dec 18, 2025 | Crime

Dec 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

लुधियाना के साउथ सिटी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर से एक मेडिकल छात्र का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी अनुग्रह मारकर (21) के रूप में हुई है, जो सीएमसी कॉलेज में बी.डी.एस. सेकेंड ईयर का छात्र था। अनुग्रह बीते चार दिनों से लापता चल रहा था, जिससे परिवार और कॉलेज प्रशासन में पहले ही चिंता का माहौल बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को अनुग्रह हॉस्टल से बाहर गया था, लेकिन कई घंटों तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने उसके पिता शैलेश मारकर को सूचना दी। अगले ही दिन पिता लुधियाना पहुंचे और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों का आरोप है कि शुरुआती दिनों में पुलिस ने छात्र को तलाशने में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते अहम सुराग हाथ से निकल गए।

बीते दिन साउथ सिटी नहर से मिले शव की पहचान अनुग्रह के रूप में होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि अनुग्रह के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका गया। परिवार ने निष्पक्ष और गहन जांच के साथ दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इसी के तहत पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर...

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-84 के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाते हुए पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से...

फगवाड़ा हाईवे पर फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने युवकों की कार को बनाया निशाना

फगवाड़ा हाईवे पर फायरिंग, नकाबपोश हमलावरों ने युवकों की कार को बनाया निशाना

पंजाब के फगवाड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर युवकों की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार में सवार चार नकाबपोश आरोपी अचानक मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। हमले के दौरान एक गोली...

पंजाब में गेहूं खरीद सीजन शुरू: किसानों को हर सुविधा देने का दावा, समय पर भुगतान और लिफ्टिंग का भरोसा

पंजाब में गेहूं खरीद सीजन शुरू: किसानों को हर सुविधा देने का दावा, समय पर भुगतान और लिफ्टिंग का भरोसा

पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मौके पर किसानों को हर संभव सुविधा और सहायता देने का भरोसा जताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार मंडियों में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर होंगी और किसानों को किसी तरह की परेशानी...

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सरकार की सख्त कार्रवाई

पंजाब में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में करीब 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर को छिपाने का मामला सामने आया है, जो जांच बढ़ने के साथ 500 करोड़ रुपये तक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch