लुधियाना में मोंटी कार्लो के वेयरहाउस में ऑनलाइन ऑर्डर पैकिंग में धोखाधड़ी, एग्जिक्यूटिव गिरफ्तार

by | Jan 31, 2026 | Crime

Jan 31, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के लुधियाना में Monte Carlo Fashions Limited के वेयरहाउस में ऑनलाइन ऑर्डर पैकिंग के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने एक एग्जिक्यूटिव समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

शिकायतकर्ता, जो भाई हिम्मत सिंह नगर का निवासी और कंपनी में मैनेजर है, ने बताया कि आरोपी नितिश पाठक बतौर एग्जिक्यूटिव ऑनलाइन ऑर्डर की पैकिंग का कार्य करता था। जांच में सामने आया कि 31 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन ऑर्डर में एक पीस की जगह 16 गारमेंट्स पैक किए गए। इसी तरह 29 जनवरी 2026 को किए गए एक अन्य ऑर्डर में भी एक पीस के बजाय 12 पीस निकले।

कंपनी को संदेह होने पर आंतरिक जांच कराई गई, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह अतिरिक्त गारमेंट्स पैक कर कंपनी को नुकसान पहुंचा चुका है। पुलिस आरोपी द्वारा पहले पैक किए गए ऑर्डर्स का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर नितिश पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपियों—हीना (निवासी बीआरएस नगर) और बेदी मेडिकोज (निवासी बूथ नंबर 75, राजगुरु नगर मार्केट)—की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्री बस नदी में गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजबाड़ी जिले के दाउलादिया टर्मिनल पर बुधवार शाम उस समय हुआ, जब बस को फेरी (किश्ती) पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40...

जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेजुबान पक्षी की जान बचाने के लिए एक समाजसेवी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान राजीव दुग्गल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना...

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

पंजाब सरकार ने अपना एक फैसला वापिस ले लिया है जिसमें लोगों को मिलने वाली सुविधा मुफ्त में कर दी है। पंजाब सरकार ने के द्वारा बीते दिन पंजाब में एफ़आइआर डाउनलोड करने पर 80 रूपए देने का फ़ैसला लिया था   जिसमें अगर कोई भी व्यक्ति किसी की एफ़आइआर डाउनलोड कर सकता था...

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

♈ मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। ♉ वृषभ राशि (Taurus) धैर्य रखने की जरूरत है। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ♊ मिथुन...

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भगतपुरा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ‘दैनिक सवेरा’ से जुड़े पत्रकार अमर पासी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch