लुधियाना में साइबर क्राइम पर बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

by | Sep 23, 2025 | Crime

Sep 23, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना/कपूरथला – साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कपूरथला साइबर क्राइम पुलिस और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर फ्रॉड के एक केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 करोड़ 5 लाख रुपये नकदी बरामद की है।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार, पुत्र कानी राम, निवासी बेरासर, जिला बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।
उसे लुधियाना के डिवीजन नंबर-3 इलाके से दबोचा गया।

बरामदगी और जांच

  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2.05 करोड़ नकदी जब्त की।

  • यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

  • यह कार्रवाई साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क की जांच का हिस्सा है।

अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी को कपूरथला पुलिस अपने साथ ले गई है, और अब पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गौर हो कि इस से पहले कपूरथला की साइबर पुलिस टीम ने फगवाड़ा में एक भाज़पा नेता के होटल पर रेड कर भी साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया था, सूत्रों के अनुसार लुधियाना में की गई कारवाई भी उस गैंग के साथ जुड़े तार की ही निशानी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

लक्की ओबराय हत्याकांड में एक और बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में...

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch