
फुल्लांवाल चौक के पास स्थित सिटी प्लाज़ा सैंटर में चल रहे एक स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार के गंदे धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। थाना सदर पुलिस ने छापा मार कर दो लोगों को काबू किया है और उनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
👮♀️ क्या है मामला?
गश्त के दौरान इंस्पेक्टर अवनीत कौर को गुप्त सूचना मिली कि सिटी प्लाज़ा सेंटर की ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एल-5 स्पा सैंटर में प्रबंधकों द्वारा लड़कियों से पैसे का लालच देकर जिस्मफरोशी करवाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेड डाली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के कई स्पा सैंटर बंद कर संचालक मौके से फरार हो गए।
🧾 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
-
अर्जुन प्रसाद, निवासी जवद्दी कलां
-
सिमरनजीत सिंह, निवासी गांव संगोवाल (स्पा का मैनेजर)
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
📱 तकनीक से फंसा रहे थे ग्राहक:
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए रखे थे, जिनमें लड़कियों की तस्वीरें भेज कर “स्पेशल डिस्काउंट ऑफर” का लालच देकर ग्राहकों को बुलाया जाता था।
🧴 बरामद सामग्री और जांच:
रेड के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और जल्द ही अन्य स्पा सैंटरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।








