लॉरेंस बिश्नोई की वाईरल वीडियो पर आप ने खड़े किए सवाल

by | Jun 20, 2024 | Political

Jun 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

गुजरात के जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने इस मामले पर सुनील जाखड़ को घेरा और सवाल करते हुए कहा कि बात-बात पर पंजाब को बदनाम करने वाली बात कहने वाले जाखड़ क्या इस मामले पर अपनी पार्टी की गुजरात सरकार से सवाल पूछेंगे?

 

उन्होंने कहा की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल से अपना नेक्सस चल रहा है। इस वीडियो से यह बात साबित हो गई है। अगर सुनील जाखड़ सच में गैंगस्टरवाद के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले पर सवाल करना चाहिए। उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से ये भी पूछना चाहिए कि पंजाब में वहां से भारी मात्रा में नशा की तस्करी क्यों हो रही है?

 

गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता और खासकर सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब विरोधी बयान देते रहते हैं। कभी नशे के नाम पर तो कभी कानून व्यवस्था के नाम पर और कभी गैंगस्टर वाद के नाम पर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जैसे पूरे देश में पंजाब ही सबसे खराब राज्य है। ये लोग पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जबकि सच्चाई यह है आसपास के राज्यों के मुकाबले कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब की स्थिति काफी बेहतर है। यह बात नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डेटा में भी सामने आई है।

 

यह मामला तब विवादास्पद हो गया जब लॉरेंस बिश्नोई की नई वीडियो कॉल की क्लिप सामने आई जिसमें वह वीडियो कॉल पर किसी सख्स को ईद की मुबारकबाद दे रहा था। इस समय लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के जेल में बंद है। इसलिए गुजरात की भाजपा सरकार पर बड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
लुधियाना में ज्वेलर से 35 लाख की ठगी, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना में ज्वेलर से 35 लाख की ठगी, पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना | शहर में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी कारोबारी से करीब 35 लाख रुपये के जेवर लेकर भुगतान न करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Punjab Police ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 🔍 क्या है पूरा मामला?...

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: 6 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: 6 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का खुलासा

नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में Punjab Police को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर देहाती पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमृतसर–जालंधर हाईवे पर अड्डा मनावाला के पास नाकाबंदी के...

“मेरी अर्थी पर एक कंधा तेरा हो…” आखिरी Reel बनी हकीकत! चिंतपूर्णी से लौटते दोस्तों की कार खाई में गिरी

“मेरी अर्थी पर एक कंधा तेरा हो…” आखिरी Reel बनी हकीकत! चिंतपूर्णी से लौटते दोस्तों की कार खाई में गिरी

नियति का खेल कितना बेरहम हो सकता है, इसका दर्दनाक उदाहरण हिमाचल की पहाड़ियों में देखने को मिला। माता चिंतपूर्णी के दरबार से माथा टेककर लौट रहे दो दोस्तों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार पहाड़ी मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईईडी ब्लास्ट साजिश नाकाम, RPG और RDX सहित भारी हथियार बरामद

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईईडी ब्लास्ट साजिश नाकाम, RPG और RDX सहित भारी हथियार बरामद

पटियाला/अमृतसर | पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़ी एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए संभावित बड़े हमले को टाल दिया है। Punjab Police ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर के साथ संयुक्त ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए...

लुधियाना में पुलिस पर जानलेवा हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर घायल

लुधियाना में पुलिस पर जानलेवा हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर घायल

लुधियाना | शहर के जमालपुर इलाके में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर सनसनी फैला दी। चौकी रामगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों ने एक हेड कांस्टेबल पर दातर से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो...

Get In Touch
close slider

Get In Touch