सत्ता के लिए कांग्रेस ने पंजाब को हिंसा में झोंका, मैं खुद उस दौर का पीड़ित हूं: कुलदीप धालीवाल

by | Jan 29, 2026 | National

Jan 29, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के बम धमाकों से जुड़े बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने कहा कि सत्ता की भूख में कांग्रेस ने पंजाब को हिंसा और आतंक के हवाले कर दिया। उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि वे खुद उस काले दौर के शिकार रहे हैं, जिसमें उनके परिवार के तीन सदस्य और उनके गांव जगदेव कलां के 25 लोग मारे गए।

श्री अमृतसर साहिब में मीडिया से बातचीत करते हुए धालीवाल ने कहा कि 1980 के दशक में जब सरदार दरबारा सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे और राजिंदर कौर भट्ठल उनकी कैबिनेट में मंत्री थीं, उसी दौरान ढिल्लवां के पास एक बस से लोगों को उतारकर हत्या की गई। इसके बाद ही पंजाब में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ी और राज्य हिंसा के लंबे दौर में चला गया। उन्होंने कहा कि उसी समय से पंजाब पर कर्ज और डर का साया बढ़ता चला गया।

धालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने माना था कि उन्होंने 25 युवकों को सरेंडर कराया था, लेकिन बाद में वे मारे गए। धालीवाल ने सवाल उठाया कि उन युवकों के नाम क्या थे, उनकी लाशें कहां गईं और उनके परिवारों को आज तक न्याय क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद पछतावा जताना काफी नहीं है।

आप नेता ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले हुए मौड़ बम धमाके का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत की चर्चा थी, लेकिन धमाके के बाद माहौल बदल गया और कांग्रेस सत्ता में आ गई। अब भट्ठल का बयान उस पूरे दौर पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

धालीवाल ने कहा कि राजिंदर कौर भट्ठल खुद को देशभक्त बाबा हीरा सिंह भट्ठल की बेटी बताती हैं। अगर उन्हें वास्तव में पंजाब और देश से प्रेम है, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि किन अफसरों और नेताओं ने बम धमाकों की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि अगर नाम सामने नहीं आए, तो यह पंजाबियों के साथ सबसे बड़ा धोखा होगा।

विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की जान गई, कई आज भी जेलों में हैं, इसलिए सच सामने आना बेहद जरूरी है। अंत में धालीवाल ने पंजाबियों से अपील की कि वे कांग्रेस के इतिहास को याद रखें और ऐसी राजनीति को दोबारा स्वीकार न करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या...

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

सोना-चांदी सस्ती, जालंधर सराफा बाजार में दर्ज हुई गिरावट

शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार जालंधर में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसका रेट 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ और इसका भाव...

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 मिनी ड्रोन बरामद, महिला यात्री से पूछताछ

पंजाब के Amritsar स्थित Sri Guru Ram Dass Jee International Airport पर बड़ी बरामदगी का मामला सामने आया है। यहां डीआरआई और कस्टम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री के सामान की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने महिला के बैग से चार...

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

लुधियाना में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंजाब के Ludhiana शहर के कैलाश नगर रोड इलाके में माता सरस्वती के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने का मामला सामने आया है। इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

स्कूल वैन की कार से टक्कर, चालक पर नशे का आरोप, बच्चों में दहशत

शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School की स्कूल वैन ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन को रुकवाया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भारी हंगामा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वैन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch