शल मीडिया जगत में चर्चित Instagram Influencer कार्तिक बगन मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया गया है।
🔔 क्या हुआ था मामला:
23 अगस्त को सुंदर नगर चौक पर बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने कार्तिक बगन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमले में कार्तिक बगन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
🔍 ताजा अपडेट:
✔️ पुलिस ने अब मुख्य आरोपियों को काबू कर लिया है।
✔️ गिरफ्तार आरोपी हैं –
👉 अमनदीप सिंह उर्फ सैम
👉 गुरविंदर सिंह उर्फ गौतम।
🚔 आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पॉइंट्स 315 बोर की पिस्टल और बाइक भी बरामद की है।
📋 पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की गहन पूछताछ शुरू कर दी है।








