कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 50 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

by | Jan 2, 2026 | Crime

Jan 2, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के कपूरथला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान हरप्रीत कौर निवासी गांव हमीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव लक्खण कलां की ओर जा रही थी। इसी दौरान श्री आनंदपुर साहिब खालसा अकादमी, लक्खण कलां के नजदीक एक महिला पैदल आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही महिला घबरा गई और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

भागते समय महिला ने सड़क किनारे एक मोमी लिफाफा फेंक दिया। महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत पीछा कर उसे काबू में लिया। जब फेंके गए लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Jalandhar देहाती में बदमाशों की शामत, पुलिस ने किया encounter

Jalandhar देहाती में बदमाशों की शामत, पुलिस ने किया encounter

पंजाब के जालंधर जिले में सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, देर...

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

Get In Touch
close slider

Get In Touch