

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के कपूरथला शहर से सामने आ रही है जहां पर अभी अभी कुछ देर पहले एक मोबाईल शाप के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिस से ईलाके में दहशत का माहौल बन गया।
बताया ज़ा रहा है उक्त गोलियां लूट की नीयत से चलाई लगती है। मिली ज़ानकारी के अनुसार मल्होत्रा मोबाईल का शोरूम जो कि बस स्टैंड के पास है के बाहर आए लुटेरों ने आते ही ताबड़तोड़ फायर किए। फायर करने के बाद युवक फ़रार हो गए। जिसके बाद ईलाके में दहशत का माहौल बन गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कपूरथला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। तांकि गोलियां चला कर दहशत फैलाने वालों की पहचान हो सके।








