बीते दिनी पंजाब पुलिस के अधिकारियों के हुए तबादले के दौरान जिला कपरूथला के लिए नियुक्त किए गए एसएसपी सतिंदर सिंह ने शुक्रवार को अपना चार्ज संभाल लिया। इस मौके पर जिला कपूरथला के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि उनका पहला मकसद होगा पूरे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना इसके साथ ही उन्होंने नशे के सौदागरों और गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो खुद ही सरेंडर कर दें तो ठीक रहेगा नही तो कानून तो उन्हें अपने शिकंजे में ले ही लेगा।
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर: देश के 4 बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रहेंगी प्रभावित, महीनों तक बंद रहेगा आदमपुर
हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। देश के चार प्रमुख एयरपोर्ट—पंजाब का आदमपुर एयर बेस, जोधपुर, श्रीनगर और पुणे—पर रनवे मरम्मत के चलते आने वाले महीनों में उड़ानों पर असर पड़ेगा। भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा इन एयरपोर्ट्स पर...








