कल से अगले आदेश तक बंद होंगे सभी स्कूल, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार का फैसला

by | Dec 2, 2021 | Education

Dec 2, 2021 | Education

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश ज़ारी कर दिए है।

 

गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राजधानी के बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई की। कोर्ट ने पिछले कुछ हफ्तों में किए गए उपायों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के दावों के बावजूद दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘हमें लगता है कि कुछ नहीं हो रहा है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। केवल समय बर्बाद हो रहा है।’ यह लगातार चौथा हफ्ता है जब कोर्ट ने राजधानी और आसपास के शहरों में सांसों के संकट पर दलीलें सुनीं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक कल से स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों को औद्योगिक और वाहनों से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसे बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मुख्य कारणों के तौर पर गिना जाता है। पिछले महीने दिवाली के बाद से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है। हवा की बिगड़ती सेहत के लिए पराली जलाने को एक कारण बताया गया। इससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। एक महीने बीतने के बाद भी शहरवासी साफ हवा के लिए तरस रहे हैं।

अगले आदेश तक स्कूल बंद

सुप्रीम कोर्ट के लताड़ लगाने के बाद दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक कल से दिल्ली के स्कूल बंद कर दिए हैं। इसकी जानकारी मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को दी। उन्होंने कहा, ‘शहर में मौजूदा वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’ इससे पहले कोर्ट ने कहा कि था आपने बड़ों के लिए वर्क फ्रॉम लागू किया हुआ है तो बच्चों को स्कूल जाने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है। कोर्ट से मिली लताड़ के बाद सरकार ने कल से स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch